रेस्टोरेंट में महिला वेटर से छेड़छाड़ करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
रेस्टोरेंट में महिला वेटर से छेड़छाड़ करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
अमेरिका। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक लेडी वेटर कस्टमर की बदतमीजी के कारण उसे बहुत जम कर लताड़ रही थी। अब खबर मिली है कि रेस्टोरेंट में महिला वेटर के साथ छेड़छाड़ करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
My cousin takes this pervert down for grabbing her ass. He is later arrested in front of his wife and 2 kids when the cops arrived. from r/JusticeServed
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि अमेरिका के एक रेस्टोरेंट में लाल टी-शर्ट पहने एक शख्स ने ऑर्डर ले रही वेट्रेस के साथ बदतमीजी की उसने महिला के प्राइवेट पार्ट को छू कर आगे बढ़ने की कोशिश की जिसके चलते महिला वेटर ने तत्काल उसे पकड़कर पहले जमीन पर पटका उसके बाद पूरी होटल के बीच उस व्यक्ति की बुरी नियत को जग जाहिर किया।

ज्ञात हो की सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल होने के बाद महिला वेटर एमिलिया की जमकर तारीफ हो रही है. वहीं एमिलिया ने भी इस विषय पर सामने आ कर अपनी बात कही है। उसने कहा कि हर महिलाओं को अपने अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए और अपनी लडाई लड़ने के लिए हमें खुद आगे आना होगा जिस तरह आप अपनी पसंद के कपड़े पहनने का आधिकार रखती हैं तो यह जरुरी है कि खुद की रक्षा करना भी आपको ही करनी होगी।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


