Work From Home in Malaysia: यहां 15 अप्रैल से ‘वर्क फ्रॉम होम’ का नियम होगा लागू.. सरकारी समेत ये कर्मचारी घर पर ही रहकर निपटाएंगे कामकाज, जानें वजह

Work From Home in Malaysia: मलेशिया में 15 अप्रैल से सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क-फ्रॉम-होम नीति लागू, ऊर्जा बचत और ईंधन संकट के कारण।

Work From Home in Malaysia: यहां 15 अप्रैल से ‘वर्क फ्रॉम होम’ का नियम होगा लागू.. सरकारी समेत ये कर्मचारी घर पर ही रहकर निपटाएंगे कामकाज, जानें वजह

Work From Home in Malaysia || Image- IBC24 News File

Modified Date: April 2, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: April 2, 2026 4:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मलेशिया में 15 अप्रैल से वर्क-फ्रॉम-होम
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए नई नीति लागू
  • ईंधन संकट और ऊर्जा बचत प्रमुख कारण

कुआलालंपुर: मध्य-पूर्व युद्ध के दौरान ऊर्जा संरक्षण की दिशा में मलेशिया की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। देश के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि इसी महीने के 15 अप्रैल से मंत्रालयों, एजेंसियों, वैधानिक निकायों और सरकारी कंपनियों के लिए ‘वर्क-फ्रॉम-होम’ (घर से काम करने की) नीति शुरू की जाएगी। (Work From Home in Malaysia) उन्होंने बताया है कि, इसकी तैयारी कर ली गई है। प्रधानमंत्री ने बुधवार रात यह बड़ा एलान किया है।

मलेशिया में ईंधन पर भारी सब्सिडी

अनवर ने एक विशेष ब्रीफिंग के दौरान कहा, “मंत्रिमंडल ने वर्क-फ्रॉम-होम नीति पर सहमति जताई है। इसका मकसद ईंधन की खपत कम करना और ऊर्जा की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करना है।” उन्होंने इस बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी, बस इतना कहा कि जल्द ही और अपडेट दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि, दुसरे देशों की तरह ही मिडिल-ईस्ट तनाव के चलते मलेशिया में ऊर्जा संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। इसकी दूसरी वजह यह भी है कि, मलेशिया ईंधन पर भारी सब्सिडी देता है। देश में बिना-सीसे वाला पेट्रोल सिर्फ़ 1.99 रिंगिट (US$0.49) प्रति लीटर मिलता है। पीएम अनवर ने कहा कि सब्सिडी वाले ईंधन का कोटा 300 लीटर से घटाकर 200 लीटर प्रति माह कर दिया जाएगा।

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के बंद होने से बढ़ा संकट

इस बारें में विदेश मंत्री मोहम्मद हसन ने पिछले हफ़्ते बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पेट्रोनास, सपुरा एनर्जी और समुद्री कंपनी MISC के टैंकर स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से सुरक्षित गुज़रने के लिए मंज़ूरी का इंतज़ार कर रहे हैं। (Work From Home in Malaysia) दूसरी जैसे-जैसे वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और ईरान ने रणनीतिक रूप से अहम ‘हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) को लगभग बंद कर रखा है।

उन्होंने कहा, “हम एक मित्र देश हैं। ईरानी सरकार के साथ हमारे राजनयिक संबंध बहुत अच्छे हैं।” उन्होंने भरोसा जताया कि ईरान इन जहाज़ों को वहाँ से गुज़रने की अनुमति ज़रूर देगा। दूसरी तरफ परिवहन मंत्री एंथनी लोके ने कहा कि इन जहाज़ों को ईरान द्वारा भविष्य में लगाए जाने वाले किसी भी संभावित टोल से छूट दी जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

पावरिका का शेयर 395 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी विस्फोट में चार पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल

जजीरा एयरवेज ने भारत में कोझिकोड, तिरुचिरापल्ली, मेंगलुरु, कन्नूर में अपनी सेवाओं का किया विस्तार

पंजाब किंग्स के खिलाफ लय हासिल करने की कोशिश करेगा चेन्नई सुपर किंग्स

बलिया में बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह के सात शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown