BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पावरिका का शेयर 395 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

पावरिका का शेयर 395 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

पावरिका का शेयर 395 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध
Bhasha
Published: 02 Apr 2026 | 11:50 amModified: 02 Apr 2026 | 11:50 am

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) पावर सॉल्यूशन प्रदाता पावरिका लिमिटेड का शेया अपने निर्गम मूल्य 395 रुपये के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

एनएसई पर शेयर 366 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 7.34 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

बीएसई पर इसने निर्गम मूल्य से 5.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 375 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की।

एनएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,684.95 करोड़ रुपये रहा।

पावरिका लिमिटेड के 1,100 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 1.45 गुना अभिदान मिला था। इसके लिए मूल्य दायरा 375-395 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

आईपीओ से प्राप्त राशि में से 525 करोड़ रुपये कंपनी के कर्ज को कम करने में लगाए जाएंगे जबकि शेष का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

यह कंपनी का सार्वजनिक होने का दूसरा प्रयास है। इससे पहले 2019 में पावरिका ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष आईपीओ लाने के लिए मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे लेकिन योजना को बाद में स्थगित कर दिया गया था।

पावरिका एक एकीकृत पावर सॉल्यूशंस प्रदाता है जो डीजल जनरेटर सेट (डीजी सेट), मध्यम गति के बड़े जनरेटर (एमएसएलजी) और संबंधित सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।

भाषा निहारिका

निहारिका

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पावरिका का शेयर 395 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

People also search for:Share Pavarika
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm