पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी विस्फोट में चार पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी विस्फोट में चार पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल
पेशावर, दो अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में बुधवार को एक आईईडी में विस्फोट होने से चार पुलिसकर्मियों सहित नौ लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।
जिला पुलिस प्रवक्ता कुदरतुल्लाह खान ने बताया कि यह घटना लक्की मारवत जिले के सेराई नौरंग कस्बे में फल और सब्जी बाजार के पास व्यस्त बन्नू-डीआई खान रोड पर हुई।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने शहीद असमतुल्लाह खान खट्टक थाने के एक पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाया।
खान ने बताया कि जिस वाहन में दल गश्त कर रहा था वह भी विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि हमलावरों ने इलाके से गुजर रही पुलिस वैन को निशाना बनाने के लिए एक मोटरसाइकिल में आईईडी लगाया था।
बन्नू क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी सज्जाद खान ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और प्रशासन को उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किए गए ऐसे कायरतापूर्ण कृत्य पुलिस कर्मियों के संकल्प को नहीं तोड़ पाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस शांति के शत्रुओं की नापाक योजनाओं को विफल करने के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी विस्फोट में चार पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm