कहां मिले दुनिया के सबसे लंबे आदमी और सबसे छोटी महिला ?
कहां मिले दुनिया के सबसे लंबे आदमी और सबसे छोटी महिला ?
तुर्की के 35 वर्षीय सुल्तान कोसेन जो दुनिया के सबसे लंबे आदमी हैं. उनकी लंबाई 8 फ़ीट 1 इंच है! भारत की ज्योति आम्गे दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं. ज्योति की लंबाई 2 फ़ीट से थोड़ी ज़्यादा है। दोनों की मुलाकात मिस्र के काहिरा में हुई, जहां इन दोनों को मिस्र के टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए खास बुलाया गया था। वैसे तो पिरामिड अपने आप में आकर्षण के केन्द्र हैं, जो दुनियाभर के पर्यटकों को ध्यान आकर्षित करते हैं, लेकिन सुल्तान कोसेन और ज्योति आम्गे की एक जगह मौजूदगी ने वहां रौनक में चार चांद लगा दिए।
इन दोनों की मौजूदगी से वहां मौजूद लोगों में पनपी उत्सुकता को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वहां की सरकार का ये फैसला सफल रहा. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Facebook


