13500 रुपये में कर सकते हैं दिल्ली से न्यूयॉर्क की यात्रा 

13500 रुपये में कर सकते हैं दिल्ली से न्यूयॉर्क की यात्रा 

13500 रुपये में कर सकते हैं दिल्ली से न्यूयॉर्क की यात्रा 
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: May 16, 2018 10:38 am IST

 नई दिल्ली। अगर आप भी पश्चिमी देशों की यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिए भी ये खुशखबरी वाली बात है।आइसलैंड की नई एयरलाइंस  ‘वॉव एयर’ अपने नए ऑफर के तहत  भारत से अमेरिका के लिए मात्र 13,500 रुपये में टिकट उपलब्ध  करा रही है।आपको बता दें कि ये उड़ान 7 दिसंबर से उपलब्ध होगी। 

ये भी पढ़े – मौसम विभाग ने फिर जारी किया हाई अलर्ट

 

वॉव एयर एयरलाइंस के सीईओ स्कूली मोगेनसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि  वॉव एयर के एयरबस के टिकट अभी आधे से भी कम कीमत में मिल रहे हैं जिसे सभजी सोच रहे हैं कि ये सिर्फ ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने हैं लेकिन ऐसा नहीं है।

क्या हैं ऑफर्स 

 365 सीटों के विमान में 42 सीटें प्रीमियम कैटिगरी की होंगी।प्रीमियम क्लास की कुछ सीटों को छोड़कर सभी के लिए एक लैपटॉप साइज बैग के अलावा अन्य सामान का अलग से शुल्क लगेगा।यूरोपीय शहरों की उड़नों को जोड़ने के अलावा यह एयरलाइन भारत से बोस्टन, लॉस एंजिलिस और सैन फ्रैंसिस्को समेत उत्तरी अमेरिका के 15 शहरों के लिए भी सुविधा प्रदान करेगी। 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में