जेलेंस्की लंदन में स्टार्मर और नाटो प्रमुख के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे
जेलेंस्की लंदन में स्टार्मर और नाटो प्रमुख के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे
लंदन, 17 मार्च (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर के साथ वार्ता के लिए मंगलवार को लंदन आने वाले हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि नाटो के महासचिव मार्क रुट भी यूक्रेन में शांति प्रयासों और ‘रूस पर प्रतिबंधों का दबाव बनाए रखने की आवश्यकता’ पर चर्चा के लिए बैठक में शामिल होंगे।
ईरान युद्ध के बीच, यूरोपीय देश रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए आक्रमण पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
यह बैठक अमेरिका द्वारा पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण वैश्विक आपूर्ति पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के प्रयास में रूस पर लगे कुछ तेल प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने के कुछ दिनों बाद हो रही है।
जेलेंस्की ने प्रतिबंधों में ढील देने के अमेरिकी कदम की आलोचना करते हुए कहा कि इससे रूस को यूक्रेन पर अपने हमले जारी रखने के लिए अप्रत्याशित लाभ मिलेगा।
स्टार्मर के कार्यालय ने कहा कि ब्रिटेन और यूक्रेन एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जिसमें ‘ड्रोन और नवोन्मेषी दक्षताओं को बढ़ाने और आपूर्ति के लिए यूक्रेन की विशेषज्ञता और ब्रिटेन के औद्योगिक आधार’ को मिलाया जाएगा।
ब्रिटेन यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के सहयोग से एक ‘एआई उत्कृष्टता केंद्र’ को भी वित्त पोषित कर रहा है।
एपी आशीष नरेश
नरेश

Facebook


