CG Electricity Department News: आम आदमी से ही नुकसान की भरपाई करने वाला था बिजली विभाग, इतने करोड़ की होनी थी वसूली, CSERC ने खारिज की मांग

CG Electricity Department News: रायपुर, भिलाई, रायगढ़ और कोरबा में हुई आगजनी की घटनाओं के नुकसान को बिजली दरों में शामिल करने की मांग की थी।

CG Electricity Department News: आम आदमी से ही नुकसान की भरपाई करने वाला था बिजली विभाग, इतने करोड़ की होनी थी वसूली, CSERC ने खारिज की मांग

CG Electricity Department News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Star Jain,
Modified Date: July 7, 2026 / 06:21 pm IST
Published Date: July 7, 2026 6:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गुढ़ियारी बिजली गोदाम में लगी आग की जांच 2 साल बाद भी अधूरी।
  • CSPDCL ने 66.57 करोड़ रुपये का नुकसान बिजली टैरिफ में जोड़ने की मांग की थी।
  • CSERC ने मांग खारिज कर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी।

CG Electricity Department News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित बिजली कंपनी के क्षेत्रीय गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से ट्रांसफार्मर, केबल और अन्य विद्युत उपकरण जलने की घटना की जांच दो साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस आगजनी की घटना के लिए सरकार ने 6 सदस्य वाली जांच कमेटी बनाई थी, जिसके अध्यक्ष CSPDCL के MD भीम सिंह को बनाया गया था। लेकिन दो साल बाद इस घटना की जांच पूरी नहीं हो सकी है।

कंपनी ने की थी ये मांग

इस बीच रायपुर सहित भिलाई, रायगढ़ और कोरबा में हुई आगजनी की घटनाओं से 66.57 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी ने 66.57 करोड़ रुपए के नुकसान को बिजली दरों में शामिल करने की मांग की थी। (CG Electricity Department News) कंपनी चाहती थी कि इस राशि को बिजली टैरिफ में जोड़कर उपभोक्ताओं से वसूला जाए। सुनवाई के दौरान आयोग ने कंपनी से पूछा कि जिन सामग्रियों का नुकसान हुआ, उनका बीमा कराया गया था या नहीं।

सबूत पेश नहीं कर स्की थी कंपनी

CG Electricity Department News: दस्तावेजों की जांच के बाद आयोग ने पाया कि कंपनी बीमा संबंधी पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सकी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की 66.57 करोड़ रुपए के नुकसान को बिजली दरों में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.