International Yoga Day 2026 Live: ‘योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है’, कोलकाता में योग दिवस कार्यक्रम मे बोले PM मोदी, देखें लाइव

International Yoga Day 2026 Live: 'योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है', कोलकाता में योग दिवस कार्यक्रम मे बोले PM मोदी, देखें लाइव

International Yoga Day 2026 Live: ‘योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है’, कोलकाता में योग दिवस कार्यक्रम मे बोले PM मोदी, देखें लाइव

International Yoga Day 2026 Live | Photo Credit: AI

Modified Date: June 21, 2026 / 07:10 am IST
Published Date: June 21, 2026 6:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन, पीएम मोदी की मौजूदगी
  • मानव एकता और संतुलित जीवन का आधार
  • केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन का मार्ग

नई दिल्ली: आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है कि भारत समेत वैश्विक स्तर पर करीब 2,500 अलग-अलग ठिकानों पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बार देश का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रतिष्ठित रेड रोड पर हो रहा है। जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए हैं।

दुनिया के हर हिस्से से योग की अद्भुत तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 (International Yoga Day) पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “21 जून का ये दिन पृथ्वी के कुछ भू-भाग पर, साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कारण 21 जून का ये दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन भी बन गया है। विश्व के अलग-अलग हिस्सों से, योग की एक से एक अद्भुत तस्वीरें आ रही हैं। भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्वोत्तर और पूर्व में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक, पूरा देश योग की ऊर्जा से भरा हुआ नजर आ रहा है। पूरा देश, पूरा विश्व एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है… मैं इस अवसर पर पूरे विश्व को, संपूर्ण मानव समुदाय को, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।”

योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है

पीएम ने कहा- योग दिवस के मौके पर बंगाल में होना बहुत खास है। बंगाल की पवित्र भूमि, जहां विवेकानंद जैसे लोग ने योग से दुनिया को परिचित किया। लहिरि महाशय जैसे महान योगियों ने परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज उसी धरती पर सामूहिक योग का अनुभव अलग आध्यात्मिक अनुभव दे रहा है।

योग जब स्वभाव में आता है तो मानवीय एकता का आधार पर बन जाता है। योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है। यह किसी एक आयु वर्ग के लिए सिमित नहीं है। भारत में हम देखते आए हैं, योग मानव जीवन के चेतना के साथ उर्जा के साथ एक प्रकाश भी है।

इसलिए इस साल योग दिवस की थीम रखी गई है, योगा फॉर हेल्पिंग एजिंग। उम्र बढ़ने पर भी हम स्वस्थ रह सकते हैं। हम उर्जावान और सक्रिय रह सकते हैं।

योग पर्सनल लाइफस्टाइल नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है

पीएम मोदी ने कहा- आधुनिक समय में जीवन के असतुंलन से जूझ रहे हैं। उन्हें मशक्कत करनी पड़ रही है। योग में बैलेंस जीवन जीने की कला सिखाता है। जब हम हमारे शरीर को सही तरीके से चलाना सीख लेते हैं तो स्वास्थ्य हमारा स्वाभव बन जाता है। योग केवल सिर्फ शरीर के स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य का मार्ग भी दिखाता है। हमें क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए, इसका बोध योग करवाता है।

योग आज के सिर्फ हमारी पर्सनल लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है, इतना ही नहीं है, बल्कि ये एक जरूरत भी है। योग दिवस के मौके पर करोड़ों लोग योग से जुड़ते हैं, आइए हम संकल्प ले योग को सिर्फ एक दिन या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।