SAI Coach Recruitment 2023 : SAI में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी मोटी सैलरी, फटाफट करें आवेदन

Bumper vacancy for 152 posts of coach in SAI.. SAI में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी मोटी सैलरी, फटाफट कर लें आवेदन

SAI Coach Recruitment 2023 : SAI में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी मोटी सैलरी, फटाफट करें आवेदन

Bumper vacancy for 152 posts of coach in SAI

Modified Date: February 13, 2023 / 02:55 pm IST
Published Date: February 13, 2023 2:55 pm IST

Bumper vacancy for 152 posts of coach in SAI: नई दिल्ली। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी SAI में कोच के विभिन्न पद पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो sportsauthorityofindia.gov.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से भारतीय खेल प्राधिकरण में कोच के कुल 152 पद भरे जाएंगे। इसके तहत कोच, सीनियर कोच, चीफ कोच और हाई परफॉर्मेंस कोच की वैकेंसी भरी जाएंगी। इन पद के बारे में डिटेल में जानकारी पानी हो या आवेदन करना हो, दोनों ही काम के लिए आप स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

यहां जानें वैकेंसी से जुड़ी सारी डिटेल

कुल पद – 152

हाई परफॉर्मेंस कोच – 25 पद

चीफ कोच – 49 पद

सीनियर कोच – 34 पद

कोच – 44 पद

उम्मीदवारों की योग्यता

SAI में कोच पद पर आवेदन करने के लिए खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। जैसे ओलंपिक में मेडल जीतने वाले, वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने वाले, कम से कम दो बार ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले, पैराओलंपिक और इंटरनेशनल इवेंट में भाग लेने वाले, द्रोणाचार्य अवॉर्ड पाने वाले कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके पास साई, एनएस या एनआईएस में से किसी संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिए। पात्रता के बारे में विस्तृत रूप से में जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

कैसे करना होगा आवेदन

अप्लाई करने के बाद एप्लीकेशन की कॉपी और साथ में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाकर इस पते पर 03 मार्च 2023 के पहले भेज दें। ऐसा करने के लिए साई का पता है – उप निदेशक (कोचिंग), भारतीय खेल प्राधिकरण, प्रधान कार्यालय, गेट नंबर 10 (पूर्वी गेट), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, लोधी रोड, नई दिल्ली – 110003।

कितनी होगी सैलरी 

इन पद पर चयन होने पर सैलरी भी पद के हिसाब से तय की जाएगी। हर पद के लिए अधिकतम सैलरी एक लाख से ज्यादा है, वहीं हाई परफॉर्मेंस कोच के लिए सैलरी दो लाख रुपये से ज्यादा है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में