CM शिवराज ने किया रोजगार उत्सव का शुभारंभ, युवाओं को सौंपे अपॉइंटमेंट लेटर, नई शराब दुकानों की अटकलों पर लगाया विराम

CM शिवराज ने किया रोजगार उत्सव का शुभारंभ, युवाओं को सौंपे अपॉइंटमेंट लेटर, नई शराब दुकानों की अटकलों पर लगाया विराम

CM शिवराज ने किया रोजगार उत्सव का शुभारंभ, युवाओं को सौंपे अपॉइंटमेंट लेटर, नई शराब दुकानों की अटकलों पर लगाया विराम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: January 20, 2021 10:26 am IST

भोपाल। प्रदेश में नई शराब दुकान खोलने को लेकर चल रही अटकलों पर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने विराम लगा दिया है… सीएम ने कहा है कि सरकार नई शराब दुकानें खोलने को लेकर किसी तरह का विचार नहीं कर रही है… अभी नई शराब दुकानें खोलने को लेकर किसी तरह का फैसला नहीं लिया गया है… और न ही इस तरह की कुछ प्लानिंग है।

ये भी पढ़ेंः जहरीली शराब कांड : मृतकों के परिजनों को कांग्रेस विधायक देंगे 50-50…

सीएम ने कहा कि पिछले 10 साल में भी शराब की कोई नई दुकान नहीं खोली है… कई तरह के विचार सामने आ रहे हैं… लेकिन जनता के हित में ही फैसला लिया जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा कि नए उद्योग लाने पर अधिक फोकस है जो अधिक रोजगार देंगे ऐसे उद्योग लाए जाएंगे। ग्लोबल स्किल पार्क में पहले साल ही 6 हजार युवाओं को ट्रेनिंग देंगे फिर 10 हजार को ट्रेंड किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस की खाट पंचायत : कमलनाथ ने कहा केंद्रीय कृषि कानून निजीकरण के कानून, दिग्विजय बोले आंदोलन…

इसके पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय रोजगार उत्सव का शुभारंभ किया। सीएम ने यहां युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि देश तो हमारा सदियों पुराना है लेकिन नई पीढ़ी निकल रही है, पीएम के कहने के एक हफ्ते के बाद ही सीएम एक्शन मोड में आए और हम सबको बुलाकर ‘आत्मनिर्भर मप्र’ को लेकर काम करने को कहा।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/S5C4UYwOKgg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com