ISRO Recruitment 2026: न परीक्षा का झंझट, न लंबा इंतजार! ISRO में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका,जानें 462 पदों के लिए कब और कहां होगा इंटरव्यू

ISRO Recruitment 2026: ISRO के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) में 462 पदों पर भर्ती का मौका है। इस चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए चुना जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। सीधे इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

ISRO Recruitment 2026: न परीक्षा का झंझट, न लंबा इंतजार! ISRO में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका,जानें 462 पदों के लिए कब और कहां होगा इंटरव्यू

(ISRO Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 23, 2026 / 04:38 pm IST
Published Date: July 23, 2026 4:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ISRO VSSC में 462 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती।
  • बिना लिखित परीक्षा सीधे मेरिट से चयन।
  • 25 जुलाई 2026 को होगा वॉक-इन इंटरव्यू।

नई दिल्ली: ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में अप्रेंटिसशिप (ISRO Recruitment 2026) करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ISRO के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) ने कुल 462 पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू चयन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी तरह की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। इच्छुक उम्मीवार 25 जुलाई 2026 को सीधे निर्धारित स्थान पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 462 पद भरे जाएंगे। इनमें 273 ग्रेजुएट अप्रेंटिस और 189 टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। भर्ती इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र की अलग-अलग शाखाओं में की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और संबंधित विषयों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

VSSC ने साफ किया है कि इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। यह मेरिट लिस्ट डिग्री या डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।

इंटरव्यू के लिए ले जाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

वॉक-इन इंटरव्यू में (ISRO Recruitment 2026) शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल कॉपी और स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी साथ लेकर जाना अनिवार्य है। इसमें डिग्री या डिप्लोमा प्रमाणपत्र, सभी सेमेस्टर की मार्कशीट, 10वीं का प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) शामिल हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को वैध जाति प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। OBC उम्मीदवारों के पास नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र और EWS उम्मीदवारों के पास वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र होना जरूरी है। दिव्यांग उम्मीदवारों को वैध PwBD प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

कब और कहां होगा वॉक-इन इंटरव्यू

VSSC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, वॉक-इन चयन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया VSSC पवेलियन, कार्तिका तिरुनाल गवर्नमेंट वोकेशनल एंड हायर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, मनाकौड, तिरुवनंतपुरम (केरल) में होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले पहुंचें और सभी दस्तावेजों की जांच करके ही इंटरव्यू स्थल पर जाएं।

इतना मिलेगा हर महीने स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप (ISRO Recruitment 2026) के दौरान मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300 रुपये प्रति माह और टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) को 10,900 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।