IBPS Clerk Recruitment 2026: सिर्फ ग्रेजुएशन पास हैं तो तुरंत देखें! IBPS क्लर्क 16 भर्ती में 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती शुरू, इस तारीख के बाद नहीं मिलेगा मौका
IBPS Clerk Recruitment 2026: IBPS क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
(IBPS Clerk Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- IBPS Clerk 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- इस भर्ती के तहत कुल 11,403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
- ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क (Customer Service Associate-XVI) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (IBPS Clerk Recruitment 2026) शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत देशभर में कुल 11,403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2026 है। वहीं, फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तारीख 5 सितंबर 2026 रखी गई है।
कौन कर सकता है आवेदन, जानें योग्यता
IBPS Clerk 16 भर्ती में (IBPS Clerk Recruitment 2026) शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित अन्य योग्यताएं भी पूरी करनी होंगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
ऐसे करें IBPS Clerk 2026 के लिए आवेदन
उम्मीदवार खुद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले IBPS की वेबसाइट ibpsreg.ibps.in/csaxvijul26 पर जाकर नए रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी और फोटो व हस्ताक्षर जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उम्मीदवार को फॉर्म का प्रिंट लेकर सुरक्षित रखना होगा।
किन राज्यों में कितनी हैं वैकेंसी
IBPS Clerk 2026 भर्ती के तहत (IBPS Clerk Recruitment 2026) अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पद जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 1,731, कर्नाटक में 1,414, महाराष्ट्र में 1,051, पश्चिम बंगाल में 946, तमिलनाडु में 675 और गुजरात में 698 पद उपलब्ध हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 570, छत्तीसगढ़ में 265, बिहार में 491, पंजाब में 481 और दिल्ली में 415 पदों पर भर्ती होगी। अन्य राज्यों में भी रिक्तियां जारी की गई हैं।
बैंकिंग करियर बनाने का बड़ा अवसर
IBPS Clerk भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। चयन प्रक्रिया के जरिए योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति विभिन्न बैंकों में ग्राहक सेवा सहयोगी पदों पर की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में योग्यता, शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी नियमों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- EPFO Claim Settlement: अब PF क्लेम में नहीं होगी महीनों की देरी! सिर्फ 48 घंटे में मिलेगा पैसा, UPI के नए सिस्टम से बदल जाएगा पूरा तरीका
- Seoni Principal Farewell Video: शादी नहीं, सरकारी स्कूल की विदाई थी, दूल्हे की तरह घोड़े पर निकले प्राचार्य, बैंड-बाजे की धुन पर जमकर थिरके छात्र और ग्रामीण..देखें वायरल वीडियो
- Raipur Exam Centre News: रायपुर एग्जाम सेंटर में मचा बवाल, दूसरे जिले से परीक्षा देने आई छात्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें किस बात को लेकर हुआ विवाद

Facebook


