JAC 10th Result 2025 OUT: JAC 10th बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, छात्र इस लिंक पर जाकर सीधे देख सकते हैं परिणाम
JAC 10th Result 2025 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम की घोषणा कर दी है।
JAC 10th Result 2025 OUT/ Image Credit: IBC24 File
- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम की घोषणा कर दी है।
- रांची स्थित JAC ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राज्य के स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने परिणाम घोषित किया
- 10वीं बोर्ड के छात्र jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और education.indianexpress.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रांची: JAC 10th Result 2025 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशख़बरी निकलकर सामने आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम की घोषणा कर दी है। इस बार का परिणाम रांची स्थित JAC ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राज्य के स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने घोषित किया । 10वीं बोर्ड के छात्र jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और education.indianexpress.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं अगर छात्र वेबसाइट की भारी ट्रैफिक की वजह से रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं,तो वे DigiLocker या SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
11 फरवरी से 3 मार्च तक हुई थी परीक्षा
JAC 10th Result 2025 OUT: आपको बता दें कि, इस साल कुल 4.33 लाख छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था और इनमे से 4.03 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। JAC 10वीं बोर्ड की परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। वहीं प्रेक्टिकल परीक्षा 4 से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस साल का कुल पास प्रतिशत 91.71% रहा, जो पिछले साल से 1.31% ज्यादा है।
छात्र SMS से ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
मोबाइल पर मैसेज बॉक्स खोलें
टाइप करें: JHA10
भेजें इस नंबर पर: 5676750
कुछ ही मिनटों में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा
यहां देखें टॉपर्स की सूची
रैंक 1: गीताांजलि – 493 अंक (98.60%)
रैंक 2: ऋतु कुमारी, अमृता गुप्ता, पूजा कुमारी, अमर कुमार – 491 अंक (98.20%)
रैंक 3: शिवानी कुमारी, विकास प्रामाणिक – 489 अंक (97.80%)
रैंक 4: श्रेया कुमारी, साक्षी कुमारी – 488 अंक (97.60%)
इस जिले ने किया पूरे राज्य में टॉप
JAC 10th Result 2025 OUT: इस बार के परीक्षा परिणाम की सबसे अच्छी बात ये रही कि, पूरे राज्य में कोडरमा जिले ने टॉप किया है, पाकुड़ दूसरे स्थान पर और पश्चिमी सिंहभूम अंतिम स्थान पर रहा। हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की 15 छात्राओं ने टॉप-10 रैंक में अपनी जगह बनाई है। पहली रैंक हासिल करने वाली गीताांजलि भी इसी स्कूल से हैं। वहीं राज्य की राजधानी रांची की बात करें तो यहां का पास प्रतिशत 87.32% रहा। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है।

Facebook


