Ministry of Defence Recruitment 2023: 10वीं और ITI पास के लिए रक्षा मंत्रालय में निकली बंपर भर्ती, 81000 तक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Ministry of Defense 10वीं, 12वीं पास से लेकर आईटीआई, ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Ministry of Defence Recruitment 2023: 10वीं और ITI पास के लिए रक्षा मंत्रालय में निकली बंपर भर्ती, 81000 तक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Ministry of Defense

Modified Date: February 12, 2023 / 12:17 pm IST
Published Date: February 12, 2023 12:15 pm IST

Recruitment in Ministry of Defense : अगर आप सरकारी नौकरी ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके लिए रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नौकरी पाने का बढ़िया अवसर है। 10वीं, 12वीं पास से लेकर आईटीआई, ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज, पुणे ने ग्रुप सी की भर्ती निकाली है।

Read more: बिग न्यूज! हटाई गईं राज्यपाल अनुसुईया उइके, विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया 

भर्ती के तहत संस्थान में अकाउंटेंट, मकैनिक, लैब असिस्टेंट, क्लर्क, कुक, पेंटर, लस्कर समेत विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। भर्ती के तहत कुल 119 पद भरे जा रहे हैं।

निर्धारित योग्यता

10वीं, 12वीं पास से लेकर आईटीआई एवं ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता की डिटेल नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा एवं ट्रेड टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

Read more: राज्य प्रशासनिक सेवा के 155 अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने आधी रात जारी किए आदेश 

ऑनलाइन करें आवेदन

Recruitment in Ministry of Defense : पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में करना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmepune.edu.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान दें की आवेदन करने के लिए 25 फरवरी तक अवसर दिया गया है।

सैलरी

पदों पर नियुक्ति मिलने के बाद उम्मीदवार को ₹18000 से लेकर ₹81000 तक की सैलरी दी जाएगी।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में