रेलवे के 60 हजार पदों पर ऑनलाइन परीक्षा, इस तरह डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

रेलवे के 60 हजार पदों पर ऑनलाइन परीक्षा, इस तरह डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

रेलवे के 60 हजार पदों पर ऑनलाइन परीक्षा, इस तरह डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 04:42 pm IST
Published Date: August 8, 2018 11:21 am IST

रेलवे में ग्रुप सी 60 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा होगी उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र में ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी. RRB ने RRB Admit Card 5 जुलाई को जारी किया था. जिन उम्मीदवारों ने RRB Alp Admit Card अभी तक डाउनलोड नहीं किया है, वे आरआरबी (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपना एडिमट कार्ड (RRB Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। कल ग्रुप सी (RRB Group C) के पदों पर भर्ती परीक्षा है, ऐसे में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह काफी एक्टिव हो गए हैं। ये गिरोह उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने का झांसा देते हैं और उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। ऐसे में आपको रेलवे (Railway) में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से सतर्क रहने की जरूरत है। 

आइये जानते हैं परीक्षा ग्रुप सी की परीक्षा का पैटर्न (RRB Group C Exam Pattern)

ग्रुप सी की पहले चरण की परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड होगी. इस परीक्षा में 75 सवाल पूछे । सभी सवाल ऑबजेक्टिव होंगे. इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

RRB ALP Admit Card/RRB Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए RRB की ऑफिशियल वेबसाइट (जिस भी रीजन के लिए आपने आवेदन किया हो) indianrailways.gov.in पर जाना होगा. 

​स्टेप 2: यहां आप RRB ALP & Technicians Admit Card के लिंक पर क्लिक करें

​स्टेप 3: नया पेज खुलेगा, यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें.

​स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट भी ले लें।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में