UPSC Civil Service Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने एक हजार से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी, फटाफट कर लें आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग ने एक हजार से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी, फटाफट कर लें आवेदन

UPSC Civil Service Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने एक हजार से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी, फटाफट कर लें आवेदन

UPSC Vacancy 2023

Modified Date: February 12, 2023 / 01:07 pm IST
Published Date: February 12, 2023 1:07 pm IST

UPSC civil services notification released: नई दिल्ली। UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग, UPSC ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन करने के लिए 21 फरवरी तक मौका दिया गया है।

कुल 1105 पदों पर होगी भर्ती

वहीं यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया जाएगा और मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस वर्ष परीक्षा के माध्यम से कुल 1105 पदों पर भर्ती की जाएगी। गौरतलब है कि आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन इस परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता

ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाती है।

उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

UPSC civil services notification released: परीक्षा के तहत निकाले गए पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा मुख्य, परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाता है. फिलहाल उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन देखने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर  जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में