Video of Man Buried in Grave : 4 दिन पहले बुजुर्ग को किया गया कब्र में दफन, अचानक अंदर से आने लगी ऐसी आवाजें, खुदाई करने के बाद उड़ गए सभी के होश, देखें वीडियो

Video of Man Buried in Grave : हत्या की जांच के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कब्र से बुजुर्ग की दबी-दबी चीखें सुनाई दी।

Video of Man Buried in Grave : 4 दिन पहले बुजुर्ग को किया गया कब्र में दफन, अचानक अंदर से आने लगी ऐसी आवाजें, खुदाई करने के बाद उड़ गए सभी के होश, देखें वीडियो

Video of Man Buried in Grave

Modified Date: May 17, 2024 / 03:49 pm IST
Published Date: May 17, 2024 3:49 pm IST

Video of Man Buried in Grave : क्या आपने कभी ऐसा देखा है कि किसी शख्स को कब्र में दफनाने के बाद उसे जिंदा वापस निकाला जाए या फिर उस कब्र से आवाजें सुनाई दे। ऐसा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 62 साल का शख्स 4 दिनों तक कब्र में जिंदा दफन रहा। हत्या की जांच के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कब्र से बुजुर्ग की दबी-दबी चीखें सुनाई दी तो सभी दंग रह गए। पुलिसवालों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। बुजुर्ग को कब्र से बाहर निकाला गया। साथ ही बुजुर्ग को जिंदा दफन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

read more : Kartik Aaryan Relative Death: फिल्म एक्टर कार्तिक आर्यन पर टूटा दुखों का पहाड़! घाटकोपर होर्डिंग हादसे में करीबी रिश्तेदार की हुई मौत… 

घर की फर्श पर पड़ा मिला शव

Video of Man Buried in Grave : बता दें कि यह पूरा मामला बीते बुधवार (15 मई) का है। मॉल्डोवा की पुलिस ने बुजुर्ग के रेस्क्यू का वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित और आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है। दरअसल, उत्तर पश्चिम मॉल्डोवा के उस्तिया में एक बुजुर्ग दंपति अपने मकान में रहते थे। उनके साथ एक 18 साल का रिश्तेदार भी रहता था। पुलिस ने बताया कि सोमवार, 13 मई को महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो महिला का शव घर की फर्श पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर घाव के निशान थे। ऐसा लग रहा है कि मरने से पहले महिला ने संघर्ष किया था।

कब्र से आ रही थी आवाजें

पुलिस अधिकारियों ने आस-पड़ोस वालों से पूछताछ की तो पता चला कि महिला के साथ उसका पति भी रहता था। लेकिन वह गायब है। इस पर अधिकारियों ने तलाशी शुरू की। जैसे ही अधिकारियों ने सबूत के लिए उसके घर की तलाशी ली, उन्होंने घर के पास जमीन के नीचे से कराहने और मदद के लिए चीखने की आवाजें सुनीं। लोग उस जगह पर पहुंचे जहां से आवाज आ रही थी। खुदाई शुरू की गई। खुदाई के बाद 62 साल के शख्स को एक अस्थायी कब्र से बाहर निकाला गया। उसकी गर्दन और चेहरे पर घाव के निशान थे। जारी पुलिस फुटेज में व्यक्ति को बाहर खींचते हुए दिखाया गया है। वह होश में था।

कब्र से बाहर निकाले गए बुजुर्ग ने बताया कि वह और आरोपी रिश्तेदार शनिवार को एक साथ शराब पी रहे थे, तभी उनमें बहस होने लगी। कथित तौर पर युवक ने उन पर चाकू से हमला किया और फिर उसे अस्थायी तहखाने में बंद कर दिया। उसे जिंदा दफना दिया।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years