IPS ने बयां किया दर्द, ‘बीवी नहीं खाने देती है जलेबी’, पत्नी ने दिया जवाब तो हो गई बोलती बंद, वायरल हुआ ट्वीट
IPS ने बयां किया दर्द, 'बीवी नहीं खाने देती है जलेबी', पत्नी ने दिया जवाब तो हो गई बोलती बंद, वायरल हुआ ट्वीट
तमिलनाडु के आईपीएस अधिकारी ने ट्विटर पर जलेबी न खा पाने की पीड़ा बयां की है। इसके बाद उनकी पत्नी ने भी रिएक्शन दिया है। इन दोनों का अंदाजें बयां अब वायरल हो रहा है। आईपीएस अधिकारी संदीप मित्तल ने ने ट्वीट करते हुए कहा कि बचपन से ही उन्हें जलेबी बेहद पसंद हैं, बचपन में वे सोचते थे, कि जब बड़े होंगे और पैसे कमाएंगे, तो खूब जमकर जलेबी खाया करेंगे, लेकिन अब बीबी जलेबी नहीं खाने देती है।
बचपन में २५ पैसे की एक बड़ी जलेबी आती थी। सोचते थे कि बड़े होने के बाद कमाएंगे और रोज़ तीन-चार जलेबी खाया करेंगे। अब कमाने लगे तो बीवी जलेबी खाने नहीं देती। pic.twitter.com/W9pxYWqnVY
— Dr. Sandeep Mittal, IPS (@smittal_ips) July 17, 2021
ये भी पढ़ें- कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने
आईपीएस अधिकारी संदीप मित्तल ने ट्वीट में लिखा कि “बचपन में 25 पैसे की एक बड़ी जलेबी आती थी, सोचते थे कि बड़े होने के बाद कमाएंगे और हरदिन तीन-चार जलेबी खाया करेंगे। अब कमाने लगे तो बीवी जलेबी खाने नहीं देती.”
आईपीएस अधिकारी का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया है। आईपीएस के इस ट्वीट पर जमकर रिप्लाई भी आ रहे हैं। इस दौरान आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने भी जवाब देते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि “आज आप घर आओ…”
आज आप घर आओ…. https://t.co/bBkz1CjoZi
— Office of Dr. Richa Mittal (@drairicha) July 18, 2021
ये भी पढ़ें- ( Bakrid ) Eid-ul-Adha 2021 wishes : ईद-उल-अजहा को बताया राष्ट्रीय पर्व, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने
आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने जब ये ट्वीट किया, तो एक बार कमेंट्स की बौछार होने लगी है। आप भी ये मजेदार कमेंटस पढ़कर हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।

Facebook


