Monkey Viral Video With Soft Toy : “खिलौना नहीं, पूरा परिवार! आखिर क्यों 24 घंटे इस गुड़िया को सीने से लगाए रखता है यह बंदर? देखें वीडियो

जापान के एक चिड़ियाघर में जन्मे नन्हे बंदर ‘पंच’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मां द्वारा ठुकराए जाने के बाद वह एक सॉफ्ट टॉय को अपनी मां मानकर उससे गहरा लगाव दिखा रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

Monkey Viral Video With Soft Toy : “खिलौना नहीं, पूरा परिवार! आखिर क्यों 24 घंटे इस गुड़िया को सीने से लगाए रखता है यह बंदर? देखें वीडियो

Monkey Viral Video With Soft Toy / Image Source : X

Modified Date: February 20, 2026 / 11:36 pm IST
Published Date: February 20, 2026 11:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मां द्वारा ठुकराए जाने के बाद ‘पंच’ ने सॉफ्ट टॉय को ही अपनी मां मान लिया।
  • खिलौने के साथ सोना, खेलना और खाना गहरा भावनात्मक लगाव।
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लाखों लोग हो रहे भावुक।

नई दिल्ली : Monkey Viral Video With Soft Toy सोशल मीडिया पर इन दिनों जापान के एक चिड़ियाघर का नन्हा बंदर ‘पंच’ छाया हुआ है। उसकी मासूमियत सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। पंच बंदर ने जन्म पिछले साल हुआ था लेकिन उसकी माँ ने उसे ठुकरा दिया था।   इसके बाद चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे ओरंगुटान जैसा एक सॉफ्ट टॉय दे दिया और पंच ने बेजान खिलौने को ही अपनी माँ समझा लिया है। अब वह बन्दर इसी खिलोने के साथ खेलना खाना सब कुछ एक परिवार की तरह करता है जो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।

खिलौने के सहारे दुनिया से पहचान

पंच का अपने इस बेजान खिलौने के साथ लगाव इतना गहरा है कि वह उसे एक पल के लिए भी खुद से अलग नहीं करता। Viral Video  वह उसी के साथ सोता है, खेलता है और खाना खाता है। मकाक बंदरों की आदत होती है कि वे बचपन में अपनी माँ के सीने से चिपककर रहते हैं, और पंच के लिए यह सुरक्षा उसे उस खिलौने से मिलती है। हाल ही में जब उसे अन्य बंदरों के झुंड से मिलवाया गया, तब भी वह अपने खिलौने को मजबूती से पकड़े हुए था। उस खिलौने के सहारे ही उसे नए परिवेश में ढलने और दूसरे बंदरों के साथ घुलने-मिलने की हिम्मत मिली।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

पंच की यह अनोखी दोस्ती और उसका अपने खिलौने के प्रति अटूट लगाव X (ट्विटर) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लाखों लोग भावुक हो रहे हैं। एक वीडियो में उसे अपने खिलौने को गले लगाकर सोते हुए देखना यह याद दिलाता है कि भावनाएं और सुरक्षा की ज़रूरत सिर्फ इंसानों में नहीं, बल्कि जानवरों में भी उतनी ही गहरी होती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.