Sperm Smuggling: पुरुषों के वीर्य की तस्करी करती थी ये महिला डॉक्टर, मां बनने के बाद कपल ने कराया डीएनए टेस्ट, हुआ सनसनीखेज खुलासा
Sperm Smuggling: पुरुषों के वीर्य की तस्करी करती थी ये महिला डॉक्टर, मां बनने के बाद कपल ने कराया डीएनए टेस्ट, हुआ सनसनीखेज खुलासा

Sperm Smuggling: पुरुषों के वीर्य की तस्करी करती थी ये महिला डॉक्टर, मां बनने के बाद कपल ने कराया डीएनए टेस्ट / Image Source: Symbolic
- 35 लाख की डील में कपल से सरोगेसी के नाम पर ठगी
- स्पर्म तस्करी और फर्जीवाड़े में डॉक्टर समेत 10 लोग गिरफ्तार
- बिना लाइसेंस स्पर्म बैंक से जुड़े थे आरोपी
सिकंदराबाद: Sperm Smuggling News सोशल मीडिया के इस युग फ्रॉड के नए-नए तरीके देखने को मिल रहे हैं, आए दिन लोग ठगों के झांसे में आकर पैसा गवां बैठते हैं। लेकिन इन दिनों ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल हैदारबाद से लगे सिकंदराबाद से स्पर्म तस्करी का मामला सामने आया है, जिसे लेकर हड़कंप मच गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा करने वाले एक कपल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामले में डॉक्टर सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Sperm Smuggling News मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान का रहने वाले कपल ने सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा करने के लिए रेजिमेंटल बाजार स्थित यूनिवर्सल सृष्टि फर्टिलिटी सेंटर से संपर्क किया। बताया गया कि कपल सिंकदराबाद में ही रहते थे और सरोगेसी के लिए डॉ नम्रता से 35 लाख रुपए में डील हुई थी। डील होने के बाद एक महिला को विशाखापट्टनम से हैदराबाद बुलाया गया। डॉक्टर नम्रता पर आरोप है कि उन्होंने कपल को यकीन दिलाया कि इस महिला से पैदा होने वाला बच्चा उनका ही सरोगेट बेबी है। जब बच्चे का जन्म हुआ तो दोनों ने डॉक्टर नम्रता से सरोगेट मदर से डीएनए वेरिफिकेशन के लिए कहा। लेकिन बार-बार कहने के बावजूद डॉक्टर नम्रता टाल-मटोल करती रहीं। इसके बाद पति-पत्नी ने दिल्ली में खुद से डीएनए टेस्ट कराया। इसका रिजल्ट आने के बाद दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चे उनके साथ कोई जेनेटिक लिंक नहीं मिला।
जून में डीएनए रिपोर्ट आने के बाद कपल डॉक्टर नम्रता के पास शिकायत लेकर पहुंचा। इस पर डॉक्टर ने गड़बड़ी की बात मानी साथ ही मामला सुलझाने का आश्वासन दिया। लेकिन उसके बाद वह गायब हो गईं। आखिर कपल को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात यूनिवर्सल सृष्टि फर्टिलिटी सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान कर्मचारियों से पूछताछ की गई। कई अहम दस्तावेजों को जब्त किया गया और स्पर्म सैंपल्स को फॉरेंसिक जांच के लिए सील कर लिया गया।
हैदराबाद नॉर्थ जोन की डिप्टी कमिश्नर रश्मि पेरुमल ने कहा कि यह लोग गरीब महिलाओं को पैसों का लालच देकर सरोगेट मदर बनाते थे। उन्हें दूसरे प्रदेशों से यहां लाया जाता था। जांच में रैकेट के नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि यह क्लीनिक बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों से स्पर्म कलेक्ट करता था और ले आता था। इन राज्यों में गुजरात और मध्य प्रदेश के नाम शामिल हैं। इसके अलावा यह सेंटर बिना लाइसेंस वाले इंडियन स्पर्म टेक के साथ जुड़कर भी काम कर रहा था। फिलहाल कुछ लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अज़ब-गज़ब
स्पर्म की तस्करी का भंडाफोड़....
महिला डॉक्टर सहित 10 लोग अरेस्ट... बिहार-UP सहित कई राज्यों से स्पर्म खरीदकर संतानहीन महिला को प्लांट करती थी चिकित्सक
तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद से सटे सिकंदराबाद के रेजिमेंटल बाजार स्थित यूनिवर्सल सृष्टि फर्टिलिटी सेंटर पर छापा… pic.twitter.com/cvR6hv8UKu
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) July 28, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला सरोगेसी के नाम पर स्पर्म तस्करी और फर्जीवाड़े से जुड़ा है, जिसमें एक कपल से 35 लाख रुपये लेकर फर्जी बच्चा दिया गया।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Sperm Smuggling News: Police Arrested 10 Persons with Lady Doctor
ज़रा हटके
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm