टीचर ट्रेनिंग कैंप में टीचरों के नागिन डांस का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

टीचर ट्रेनिंग कैंप में टीचरों के नागिन डांस का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

टीचर ट्रेनिंग कैंप में टीचरों के नागिन डांस का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 3, 2020 10:58 am IST

जालोर, राजस्थान। जालोर के सायना ब्लॉक में पांच दिवसीय गैर आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के दौरान टीचरों ने जमकर नागिन डांस किया। करीब दस दिन बाद इसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में टीचर मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं और बारी-बारी से बीन वाली धुन पर नागिन डांस कर रहे हैं।

पढ़ें- उम्र 70 के पार, देसी अंदाज में दादी की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर दंग रह जाएंग.

इस वीडियो के वायरल होते ही बात जालोर के जिला शिक्षा अधिकारी तक बात पहुंच गई और उन्होंने वीडियो को लेकर संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग को जानकारी दी। इसके बाद मास्टर ट्रेनर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं अन्य शिक्षकों की रिपोर्ट बनाकर पेश करने को कहा गया है।

पढ़ें- युवक ने खुद ही सजायी चिता, फिर आग लगाकर उस पर लेटा! वीडियो बनाते रह…

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक रोशेवाल ने कहा कि ये नए-नए शिक्षक बने हैं और नियमों की सही से जानकारी नहीं है। नाचने-गाने में कोई बुराई नहीं है लेकिन कोड ऑफ कंडक्ट का पालन किया जाना चाहिए।

पढ़ें- Exam में 3 मिनट की देरी से पहुंची 12वीं की छात्रा, गलती पर प्रिंसिप…

वहीं, निलंबन पर विभाग के अन्य शिक्षकों ने आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि ये लोग ब्रेक के दौरान मनोरंजन कर रहे थे। इसमें कुछ भी अश्लील या बुरा नहीं है। क्या सरकारी मुलाजिम अपने सहकर्मियों के साथ मस्ती-मजाक नहीं कर सकते? इसके लिए टीचर को सस्पेंड किया जाना ठीक नहीं है।

पढ़ें- ज़रा हटके : फ्लाइट के अंदर कबूतरों ने भरी उड़ान, डर के बीच यात्रियो…

जालोर में एक टीचर ट्रेनिंग कैंप में शिक्षकों को नागिन डांस करने का वायरल वीडियो नवंबर 2019 का था। इस वीडियो में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक टीचर को सस्पेंड किया गया था। साथ ही दो अन्य शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया ।

 

 


लेखक के बारे में