कोरोना को लेकर महिला की लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी.. ट्रेन, प्लेन यात्रियों को ट्रेस करने में जुटी प्रशासन
कोरोना को लेकर महिला की लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी.. ट्रेन, प्लेन यात्रियों को ट्रेस करने में जुटी प्रशासन
नई दिल्ली। दुनिया के साथ देशभर में कोरोना को लेकर जहां भय कायम है वहीं इसे लेकर किसी तरह की लापरवाही भी लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है। कोरोना को लेकर ऐसे ही एक महिला की लापरवाही सामने आई है।
पढ़ें- राखी सावंत बोलीं- इंसानों के पापों की सजा है कोरोना वायरस, वीडियो में बताया …
बताया जा रहा है आगरा की रहने वाली एक महिला जो इटली में पति के साथ हनीमून मनाकर लौटी और उसे इस बात का पता चला कि उसके पति में कोरोना के लक्षण है तो वो भाग गई। उसने बेंगलूरू से बिना बताए विमान से दिल्ली पहुंची और यहां से गतिमान एक्सप्रेस में बैठकर अपने घर आगरा पहुंच गई।
पढ़ें- इस ड्रेस को पहनकर ट्रोल हो गई मलाइका, लोगों ने कहा ‘कुछ तो उम्र का
जब इस बात की जानकारी प्रशासन को हुई तो उनके हाथपांव फूल गए। जब वो महिला को लेने उसके घर पहुंचे तो परिवार ने झूठ बोल दिया कि वो घर पर नहीं है। लेकिन प्रशासन को उसके घर पर होने की जानकारी थी। अंत में पुलिस को बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसके पिता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
पढ़ें- समीरा रेड्डी ने सास के साथ पूरा किया ये चैलेंज.. वीडियो हो गया वायरल
इटली से हनीमून मनाकर लौटी आगरा की महिला को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया। महिला का पति बंगलूरू में कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसका पता चलने पर वो बंगलूरू से आगरा आ गई। उसके परिजन स्वास्थ्य विभाग की टीम को गुमराह कर रहे थे।
पढ़ें- ग्रैमी पुरस्कार विजेता सिंगर बिली ने लाइव कॉन्सर्ट में उतारे सारे क…
वो गतिमान एक्सप्रेस की जिस बोगी में बैठकर दिल्ली से नौ मार्च को आगरा आई थी उस बोगी में सवार रहे सभी यात्रियों की स्वस्थ्य विभाग को तलाश है। स्वास्थ्य विभाग ने बोगी में आये यात्रियों की सूची तैयार कर ली है। उसमें आए सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
पढ़ें- दीपिका का हॉट लुक, फैंस ने कहा शादी के बाद अब तक का सबसे बोल्ड फोटो…
आगरा कैंट क्षेत्र में रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी की बेटी का विवाह एक माह पहले कर्नाटक में नौकरी करने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए इटली गए थे। इटली से लौटने के बाद पति में कोरोना वायरस पाया गया था।

Facebook


