BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Aaj ka Mausam: नौतपा में फीके पड़ रहे सूर्य के तेवर.. आने वाला है चक्रवात! 29 मई तक देश के इन हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, पढ़ें ताजा अपडेट

Aaj ka Mausam: नौतपा में फीके पड़ रहे सूर्य के तेवर.. आने वाला है चक्रवात! 29 मई तक देश के इन हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, पढ़ें ताजा अपडेट

Today Weather Update/Image Credit: IBC24 File

Today Weather Update/Image Credit: IBC24 File

Bhavna Sahu
Published: 26 May 2025 | 7:48 amModified: 26 May 2025 | 8:28 am
HIGHLIGHTS
  1. मध्यप्रदेश में नौतपे में फिलहाल भीषण गर्मी का असर कम
  2. अगले 03 दिन पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट
  3. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, तेज़ हवा की संभावना

Aaj ka Mausam: भोपाल। 25 मई से नौतपे की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक मौसम में होने वाली भारी गर्मी को बरसात के मौसम की आधारशिला माना जाता है। इन 9 दिनों में सूरज जितना आग उगलता है उतना ही मानसून का मौसम अच्छा रहता है, लेकिन इस साल नौतपा के मौसम पर चक्रवाती सिस्टम का साया पड़ता दिखाई दे रहा है। IMD ने 29 मई से देश के कई हिस्सों में चक्रवाती संचरण की संभावना जताई है। बात करें मध्यप्रदेश की तो नौतपे में फिलहाल भीषण गर्मी का असर कम रहेगा।

Read More: Pathalgaon News: हरे सोने की खेती ने चमकाई छत्तीसगढ़ के किसानों की किस्मत, हो रहे खूब मालामला, इन राज्यों में है भारी डिमांड 

MP Weather Latest Update

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले 3 दिन पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया किया गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ते हवा चलने की संभावना है। बता दें कि, प्री-मानसून एक्टिव होने के चलते प्रदेश में तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज हुआ है। सिर्फ खजुराहो में तापमान 40 डिग्री पार दर्ज किया गया। IMD ने  28 मई तक 40 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, रविवार को इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर सहित कई जिलों में तेज हवाएं चली।

Read More:  Gonda BJP Leader Viral Video: महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले BJP जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस.. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नेता जी की करतूत..

CG Weather Latest Update

बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां बारिश का दौर जारी रहेगा। नौतपा के दौरान बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश के कई जिलों में 5 दिनों तक तेज हवाओं और बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, जशपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी की संभावना है। वहीं, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, गरियाबंद, कोरबा समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। कहा जा रहा है कि, छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून जल्दी पहुंच सकता है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने वाला।  प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के चलते औसतन तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां पारा 35 डिग्री दर्ज किया गया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 40 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और खजुराहो में तेज हवाएं और बारिश की संभावना ज्यादा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Aaj ka Mausam

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm