Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: रायगढ़ से लेकर सुकमा तक…आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?

Ads

Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: रायगढ़ से लेकर सुकमा तक...आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 09:01 AM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 09:10 AM IST

Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: रायगढ़ से लेकर सुकमा तक...आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, वेदर रिपोर्ट में जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में 20 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो अलर्ट
  • आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
  • रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना नहीं

रायपुर। Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से बारिश थम सी गई है, हालांकि कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है, इसी बीच मौसम विभाग ने आज से चार दिनों के लिए बारिश (Chhattisgarh Rain Alert Today) की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों ने 20 सितंबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

20 सितंबर तक इन जिलों में अलर्ट (Chhattisgarh Weather Update)

Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi मौसम विभाग ने 19 सितंबर (Chhattisgarh Rain Forecast 20 September) तक प्रदेश के कई जिलों इलाकों में बारिश (CG Me Barish Ka Alert Today) का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज से 20 सितंबर तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट (Chhattisgarh Rain Alert Today) जारी किया है, हालांकि राजधानी रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद सहित मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम आज साफ रहेगा।

 

आज कहां-कहां होगी बारिश? ( Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi)

मौसम विभाग के मुताबिक आज गौरेला पेंड्रा मरवाही, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, रायगढ़, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में नहीं होगी बारिश

IMD Weather Alert Chhattisgarh मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज रायपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, नारायणपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों में मौसम आज साफ रहेगा, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

देखें 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

 

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट कब तक जारी है?

मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज छत्तीसगढ़ में किन जिलों में बारिश होगी?

आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, सक्ती, रायगढ़, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है।

क्या रायपुर में आज बारिश होगी?

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है।

क्या बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है?

हां, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।