Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में 18 सितंबर तक होगी भारी बारिश, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पढ़ें Weather Report

Ads

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में 18 सितंबर तक होगी भारी बारिश, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पढ़ें Weather Report

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 08:34 AM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 09:20 AM IST

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में 18 सितंबर तक होगी भारी बारिश, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पढ़ें Weather Report /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में 18 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
  • आज कई जिलों में येलो अलर्ट
  • M-C-B में अब तक 1125.9 मिमी औसत बारिश

रायपुर। Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश थम गई है, हालांकि कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है, इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश (Chhattisgarh Rain Alert Today) की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों ने 18 सितंबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

18 सितंबर तक बारिश का अलर्ट (CG Weather Update)

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today मौसम विभाग ने 16 सितंबर (Chhattisgarh Rain Forecast 18 September) तक प्रदेश के कई जिलों इलाकों में बारिश (CG Me Barish Ka Alert Today) का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने 15,16,17,18 सितंबर को कई जिलों के लिए येलो अलर्ट (Chhattisgarh Rain Alert Today) जारी किया है।

आज कहां-कहां होगी बारिश? ( Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi)

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी छत्तीसगढ़ बारिश से तरबतर होगी। IMD ने आज जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, रायगढ़, कांकेर, बिलासपुर, गरियाबंद, मुंगेली, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा समेत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में नहीं होगी बारिश

IMD Weather Alert Chhattisgarh मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कोरबा, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली जिले में आज मौसम साफ रहेगा। इन जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

 

एमसीबीजिले में अब तक 1125.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 14 सितंबर 2026 तक 1125.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में कोटाडोल तहसील में सर्वाधिक 1501.6 मिमी, जबकि खड़गवां में न्यूनतम 839.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार मनेन्द्रगढ़ में 1082.7 मिमी, चिरमिरी में 1026.8 मिमी, केल्हारी में 950.0 मिमी, भरतपुर में 1355.0 मिमी तथा कोटाडोल में 1501.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

देखें 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट कब तक जारी है?

मौसम विभाग ने 18 सितंबर 2026 तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज छत्तीसगढ़ के किन जिलों में येलो अलर्ट है?

आज कई जिलों में येलो अलर्ट बताया गया है, जिनमें सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा समेत कई जिले शामिल हैं।

क्या बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है?

हां, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ में आज कहां बारिश नहीं होगी?

कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, धमतरी, रायपुर समेत कुछ जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना बताई गई है।

MCB जिले में अब तक कितनी बारिश हुई है?

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 14 सितंबर 2026 तक 1125.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कोटाडोल में सबसे अधिक 1501.6 मिमी बारिश हुई।