CG Weather Update Today: प्रदेश में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, रायपुर समेत कई जिलों में बढ़ेगा पारा, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने गर्मी में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री

CG Weather Update Today/ Image Credit: IBC24
- छत्तीसगढ़ में अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही गर्मी ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है।
- राजधानी रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव जैसे जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है।
- मौसम विभाग ने गर्मी में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है।
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही गर्मी ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव जैसे जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने गर्मी में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार जाएगा। इसके साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में हीटवेव की संभावना जताई है। लू चलने का यह अलर्ट 48 घंटों के लिए जारी किया गया है।
44 डिग्री के पार जाएगा तापमान
CG Weather Update Today: रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली में अगले 5 दिनों तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 4 दिनों तक लू चलने की आशंका जताई है।
प्रदेश के इन इलाकों में लू की संभावना
CG Weather Update Today: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान में वृद्धि होना संभव है। उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे जिलों में ग्रीष्म लहर चलने और मध्य छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है तथा 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: heat wave will increase in the state, mercury will rise in many districts including Raipur, know what the weather will be like in your area
- अंबिकापुर
- कवर्धा
- कांकेर
- केशकाल
- कोंडागांव
- कोरबा
- कोरिया
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
- गरियाबंद
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- जशपुर
- जांजगीर चांपा
- दंतेवाड़ा
- दुर्ग
- धमतरी
- नारायणपुर
- बलरामपुर
- बलौदा बाजार
- बस्तर
- बालोद
- बिलासपुर
- बीजापुर
- बेमेतरा
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
- महासमुंद
- मुंगेली
- मोहला-मानपुर
- राजनंदगांव
- रायगढ़
- रायपुर
- लोरमी
- सक्ती
- सरगुजा
- सारंगढ़-बिलाईगढ़
- सुकमा
- सूरजपुर
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm