Aaj ka Mausam: भारी बारिश के साथ होगी मानसून की एंट्री.. अगले 24 घंटे में इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj ka Mausam: भारी बारिश के साथ होगी मानसून की एंट्री.. अगले 24 घंटे में इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj ka Mausam/Image Credit: IBC24 File
- IMD ने मध्यप्रदेश में 15 और 16 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
- मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी
- मध्यप्रदेश में भारी बारिश के साथ मानसून की एंट्री होगी
Aaj ka Mausam: भोपाल। देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं तेज गर्मी से लोग परेशान हैं तो कहीं हल्की-फुल्की बारिश ने राहत दी है। बात करें मध्यप्रदेश की तो अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश में भारी बारिश के साथ मानसून की एंट्री होगी। IMD ने मध्यप्रदेश में 15 और 16 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Read More: Sanjay Kapoor Death: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, मुंह में मधुमक्खी जाने से हुई मौत
MP Weather Latest Update
12 जिलों में बारिश का अलर्ट
मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी हिस्से के पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपुर, खंडवा में 24 घंटे में ढाई से 4.5 इंच तक बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे के लिए उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले 48 घंटे के लिए ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दृतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, गुना और अशोकनगर में लू का अलर्ट है।
सबसे ज्यादा तपा छतरपुर
प्रदेश में मानसून के आने की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को दस्तक दी थी। अगले 24 घंटे में तेज आंधी और बारिश के बीच भीषण गर्मी का असर भी है। गुरुवार को 22 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। सबसे गर्म छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव रहे। खजुराहो में 45.8 डिग्री और नौगांव में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।प्रदेश के 5 बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.2 डिग्री रहा। उज्जैन में 43.5 डिग्री, भोपाल में 41 डिग्री, इंदौर में 41.6 डिग्री और जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मध्यप्रदेश में भारी बारिश के साथ मानसून की एंट्री होगी। IMD ने 15 और 16 जून तक संभावना जताई है।
Web Title: Aaj ka Mausam: IMD issued heavy rain alert in Madhya Pradesh on 15 and 16 June
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm