IMD Today Very Heavy Rain Alert: गणेश उत्सव के बीच होगी भारी बारिश.. मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी तो अलर्ट हुआ पुलिस-प्रशासन, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदल

INSAT-3DS सैटेलाइट तस्वीर में गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बादल छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। कई जगह घने और चमकीले बादल नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे घने बादल कम समय में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का कारण बन सकते हैं।

IMD Today Very Heavy Rain Alert: गणेश उत्सव के बीच होगी भारी बारिश.. मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी तो अलर्ट हुआ पुलिस-प्रशासन, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदल

IMD Today Very Heavy Rain Alert Issued || Image- India Today

Modified Date: September 15, 2026 / 04:18 pm IST
Published Date: September 15, 2026 4:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कच्छ में रेड अलर्ट जारी
  • 60 KM प्रति घंटे तक हवाओं का अनुमान
  • पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

IMD Today Very Heavy Rain Alert Issued: अहमदाबाद: गुजरात में एक बार फिर मानसून का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार को कच्छ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं गुजरात के कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कच्छ में सबसे ज्यादा खतरा

मौसम विभाग के अनुसार कच्छ में सबसे ज्यादा खराब मौसम की आशंका है। यहां 15 मिमी प्रति घंटे से अधिक की भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली और करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर रेड अलर्ट वाले इलाकों में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और मौसम से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

IMD Today Very Heavy Rain Alert Issued: कच्छ के अलावा द्वारका, दीव, गिर सोमनाथ, जामनगर और मोरबी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही 5 से 15 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

सैटेलाइट तस्वीर में दिखे घने बादल

INSAT-3DS सैटेलाइट तस्वीर में गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बादल छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। कई जगह घने और चमकीले बादल नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे घने बादल कम समय में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का कारण बन सकते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

दूसरे राज्यों में भी मौसम खराब

IMD Today Very Heavy Rain Alert Issued: इस मौसम प्रणाली का असर देश के अन्य हिस्सों में भी दिखाई दे रहा है। असम के चराइदेव और शिवसागर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के बहराइच, जौनपुर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक, बिजली, तेज हवाओं और मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय

बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया

एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

बिहार: भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने निकाला मार्च, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown