IMD Issued Very Heavy Rain Alert: प्रदेश में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी.. IMD ने दी घरों में रहने और यात्रा नहीं करने की सलाह, पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट पर
आंध्र प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण उत्तर तटीय जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम प्रणाली अगले 24 घंटे में विदर्भ की ओर बढ़ सकती है।
IMD Issued Very Heavy Rain Alert For several states || Image- IMD File
- अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
- उत्तर तटीय जिलों में ज्यादा असर
- निम्न दबाव क्षेत्र विदर्भ की ओर बढ़ेगा
IMD Issued Very Heavy Rain Alert: अमरावती: आंध्र प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नार्थ कोस्ट आंध्र प्रदेश के जिलों में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, इस समय दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र की ओर जाने की संभावना है। APSDMA के प्रोजेक्ट मैनेजर बसवंत रेड्डी ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के कारण आज और कल आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर तटीय जिलों में इसका असर अधिक रहने की संभावना है।
निचले इलाकों में जलभराव का खतरा
IMD Issued Very Heavy Rain Alert: प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को संवेदनशील जिलों में निचले इलाकों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। तेज बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।
इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 12 से 18 सितंबर के बीच रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 12-13 तथा 16-18 सितंबर को बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक में 13 और 15 सितंबर, जबकि उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 12-13 और 15-18 सितंबर को बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी 13 से 18 सितंबर के बीच बारिश का अनुमान है। 12 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट
IMD Issued Very Heavy Rain Alert: IMD ने तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 14 से 16 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 12-13 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थंडरस्क्वॉल और झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। वहीं, 12 सितंबर को तेलंगाना में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
इन्हें भी पढ़ें:
‘ग्लोबल साउथ’ को नियम तय करने वाला बनना होगा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी
शी चिनफिंग, मोदी की मुलाकात के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी : विशेषज्ञ
युवा किताबें पढ़ना चाहते हैं, हमें उन तक किताबें पहुंचानी होंगी: मुख्यमंत्री योगी
काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने ‘विकास’ पानी-पानी : अखिलेश यादव
सेबी ने वायदा-विकल्प सौदों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव रखा

Facebook


