MP Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! आज कई जिलों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी की आंधी-बारिश का अलर्ट
MP Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! आज कई जिलों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी की आंधी-बारिश का अलर्ट
MP Aaj Ka Mausam | Photo Credit: IBC24
- कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
- 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं
- भोपाल समेत कई जिलों में असर
भोपाल: MP Aaj Ka Mausam देश के कई राज्यों में इस महीने भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई हिस्सों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तो वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहाना ना हुआ है। यहां कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 9 मई को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। (MP Weather Update)
कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
MP Aaj Ka Mausam मौसम विभाग ने आज कई जिलो में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 40-50 किमी घंटे की रफ्तार से चल सकती है। वहीं राजधानी भोपाल में गर्मी के साथ बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि अलगे तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है।
शुक्रवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी
बात करें बीते दिन शुक्रवार को तो यहां प्रदेश के कई हिस्सों में जहां मौसम सुहाना बना हुआ था, तो वहीं दूसरी ओर कई जिलों में गर्मी का असर देखने को मिला। उज्जैन में पारा 42.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है और इंदौर-भोपाल में 41.2 डिग्री तापमान रहा है। इसके अलावा जबलपुर में 38.8 डिग्री और ग्वालियर में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 9 May 2026 : 9 मई का सटीक पंचांग, आज बना है दुर्लभ शुक्ल योग, राहु काल के दौरान भूलकर भी न करें ये शुभ काम
- Bhanupratappur Viral Video: ठेकेदारों की दबंगई, PWD कर्मचारी के साथ किया ऐसा काम, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- Middle East War Update: इजराइल-लेबनान सीमा पर फिर जंग जैसे हालात, रॉकेट और मिसाइलों से दहली जमीन, अबतक इतने लोगों की मौत

Facebook


