MP Weather Update: 42 जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें अलगे कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
MP Weather Update: 42 जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें अलगे कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

MP Weather in April
- मध्यप्रदेश के 42 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
- गेहूं की फसल को नुकसान, मूंग की फसल को लाभ
- 6 अप्रैल तक तेज आंधी और बारिश की संभावना
भोपाल: MP Weather in April मार्च का महीना इस बार लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। पूरे महीने भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं आज से अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। तो वहीं कई हिस्सों के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 42 जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
6 अप्रैल तक प्रदेश में तेज आंधी और बारिश की संभावना
MP Weather Update मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 42 जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इनमें से इंदौर और जबलपुर संभाग के 9 जिलों में ओले भी गिरने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे में अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास और अन्य जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेश में 6 अप्रैल तक तेज आंधी और बारिश की संभावना है।
बारिश से फसलों को नुकसान
बता दें कि मध्यप्रेदश में के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हरदा में बुधवार रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस अचानक हुए बदलाव से किसानों पर मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर बारिश से तापमान में गिरावट आई और वातावरण ठंडा हुआ, वहीं दूसरी ओर खेत-खलिहानों में रखी फसलों पर ख़राब होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों की कटी हुई फसल खलिहानों में ही पड़ी थी, जो बारिश में भीग गई। फसल भीगने से उसकी गुणवत्ता ख़राब होने और सड़ने की आशंका बढ़ गई है।
खासकर गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर खरीदी शुरू हो जाती, तो उन्हें इस तरह के नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं, इस बारिश को ग्रीष्मकालीन फसल मूंग के लिए लाभकारी माना जा रहा है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी। जिससे फसल अच्छी होंगी और सिंचाई की आवश्यकता भी कम होगी। किसानों ने प्रशासन से जल्द गेहूं खरीदी शुरू करने की मांग की है, ताकि उन्हें और अधिक नुकसान से बचाया जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Jitu Patwari News : आधी रात खुला दिखा विधानसभा सचिवालय, जीतू पटवारी और पीसी शर्मा पहुंचे मौके पर, बीजेपी परलगाए ये गंभीर आरोप
- IPL 2026 KKR Vs SRH: SRH ने खोला जीत का खाता, KKR को इतने रनों से दी मात, इस खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया कमाल
- Vande Bharat: दीदी के गढ़ में शाह की हुंकार! TMC ने दिखाए काले झंडे तो BJP कार्यकर्ताओं से हुई झड़प, क्या सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी के लिए बड़ी मुसीबत बनेंगे?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: There is a possibility of strong storms and rain in Madhya Pradesh until April 6
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm