MP Weather News: एमपी में फिर से मौसम मचाएगा तांडव..! कई जिलों में होगी भीषण बारिश, देख लें अपने शहर का हाल…
मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर से तांडव मचाने वाला है। बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी।

MP Weather News
- शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश
- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन समेत कई जिलों में तेज बारिश
- साइक्लोनिक सर्कुलेशन और डिप्रेशन सिस्टम से बारिश तेज
MP Weather News: मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर से तांडव मचाने वाला है। बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को प्रदेश के लगभग 50 से अधिक जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
इन जिलों में हुई बारिश
राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम, बैतूल, दतिया, सीहोर, राजगढ़ और आगर-मालवा सहित कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहे और दोपहर बाद से लगातार बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिलसिला अभी कुछ और दिन जारी रह सकता है।
मौसम वैज्ञानिक ने क्या बताया
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के मुताबिक, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, डिप्रेशन और डीप डिप्रेशन जैसे मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनका असर मध्यप्रदेश पर भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। खासकर प्रदेश के पूर्वी हिस्से, जैसे जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में इन सिस्टम का असर अधिक दिखाई दे रहा है।
MP Weather News: मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीरे-धीरे विदाई शुरू हो सकती है। इस वर्ष मानसून ने 16 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी, जो सामान्य समय से एक दिन बाद था।
आज इ जिलों में होगी बारिस
MP Weather News: बारिश की संभावना वाले जिलों की सूची में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, आगर, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, हरदा, बैतूल, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खंडवा, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर, पन्ना, मंडला, डिंडोरी, मैहर, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी और अनूपपुर शामिल हैं।
लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और निचले इलाकों में सतर्कता बरतें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Weather News: Weather will wreak havoc in MP again,
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm