Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी एक बार फिर यह साबित कर चुके हैं कि वह न सिर्फ बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि निर्देशन में भी मास्टर क्लास देते हैं। उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। शानदार एक्टिंग, दमदार स्क्रीनप्ले और विजुअल ट्रीट जैसी खूबियों के चलते यह फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और इस दौरान ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने भारत में 163.1 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। खास बात यह है कि हर दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ट्रेड एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार यानी तीसरे दिन 55.25 करोड़ की कमाई की। यह अब तक का सबसे हाईएस्ट डे वाइज कलेक्शन है। फिल्म ने हिंदी भाषी दर्शकों को भी खासा प्रभावित किया है। पहले दिन हिंदी वर्जन में फिल्म ने 18.5 करोड़ कमाए, दूसरे दिन थोड़ी गिरावट के साथ 12.5 करोड़ रहे, लेकिन तीसरे दिन फिर उछाल के साथ हिंदी में 19 करोड़ की कमाई हुई। यानि तीन दिनों में हिंदी वर्जन से ही फिल्म ने ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि एक रीजनल फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में न सिर्फ निर्देशन किया है बल्कि लीड रोल में भी उन्होंने ज़बरदस्त परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें इंडस्ट्री का ऑल-राउंडर कहा जाता है। फिल्म में रुक्मिणी वसंत और गुलशन दैवेया जैसे कलाकारों ने भी बेहतरीन अभिनय किया है। हर एक किरदार की परफॉर्मेंस फिल्म को मजबूत बनाती है। फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक, वीएफएक्स और स्क्रीनप्ले ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा है। यही वजह है कि फिल्म सिर्फ एक्टिंग के दम पर नहीं, बल्कि हर तकनीकी पहलू में भी टॉप लेवल की साबित हो रही है। तीन दिनों की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद अब सभी की नजरें रविवार के कलेक्शन पर हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का संडे कलेक्शन इससे भी बड़ा हो सकता है।

