Today Weather Report: चक्रवात मीचौंग के बीच शीतलहर का अटैक… इन राज्यों में माइनस में पहुंचा पारा, अलर्ट जारी

Ads

Today Weather Report: चक्रवात मीचौंग के बीच शीतलहर का अटैक... इन राज्यों में माइनस में पहुंचा पारा, अलर्ट जारी

  •  
  • Publish Date - December 6, 2023 / 04:22 PM IST,
    Updated On - December 6, 2023 / 04:25 PM IST

MP Weather

Today Weather Report: नई दिल्ली। देश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में भारी बारिश के साथ शीतलहर हो रही है। बता करें उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की तो यहां, बारिश और बर्फबारी थमते ही शीतलहर बढ़ गई है। वहीं,  चक्रवात मीचौंग के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में आज भारी बारिश देखने को मिलेगी।

Read More: Home Remedies for Cholesterol: बड़े काम की चीज है ये चूर्ण… बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से दिलाएगा छुटकारा, घर बैठे ऐसे करें तैयार 

देश की राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी फिलहाल सामान्य बना रहेगा। लेकिन, हवाओं की गति जरूर बढ़ने वाली है। हालांकि इस वजह से प्रदूषण का असर भी कम होगा। साथ ही धीरे-धीरे दिसंबर के दिन बीतने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही हवा में नमी बढ़ने की वजह से सुबह फॉग बढ़ जाएगा।

Read More: Cyber Fraud: सावधान..! ना कॉल, ना लिंक… साइबर ठग अब इस तरीके से लोगों को बना रहे निशाना, जान लें ये जरूरी बात 

यहां शीतलहर के चलते माइनस में पहुंचा पारा

केलांग, कल्पा के बाद मनाली और समदो का न्यूनतम तापमान भी अब माइनस में पहुंच गया है। वहीं, जम्मू कश्मीर में रात में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। कश्मीर में शीतलहर के साथ रात को अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के बाद शिमला, ऊना, सोलन, कांगड़ा में भी सुबह-शाम के समय मौसम में ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को धूप खिली। 10 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp