MP Weather Update Today: प्रदेश के इस जिले में आफत की बारिश! मौसम विभाग ने 48 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट, लोगों से की ये अपील

Ads

MP Weather Update Today: प्रदेश के इस जिले में आफत की बारिश! मौसम विभाग ने 48 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट, लोगों से की ये अपील

MP Weather Update Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • 48 घंटे की चेतावनी
  • जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया
  • आपातकालीन नंबर जारी

गुना: MP Weather Update Today जिले में कुदरत का कहर और प्रशासनिक लापरवाही का गठजोड़ आम जनता की जान पर भारी पड़ता दिख रहा है। गुना में लगातार हो रही बारिश को लेकर आज जिला प्रशासन ने आगामी 48 घंटे में अत्यधिक बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की है। (Guna Weather Update) बारिश के इस मौसम में जलभराव और जर्जर भवनों का गिरना केवल एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि नगर पालिका और संबंधित विभागों की उस घोर लापरवाही का नतीजा है, जो हर साल नालों की सफाई और जर्जर मकानों को चिन्हित करने के नाम पर कागजी खानापूर्ति करते हैं। जलभराव वाले क्षेत्रों में हादसे होना सीधे तौर पर प्रशासनिक अनदेखी का मामला बनता है।

नागरिकों को सतर्क रहने की अपील

MP Weather Update Today जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की हिदायत देते हुए जर्जर भवनों, जलभराव वाले इलाकों, और विद्युत तारों व खंभों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने को कहा है। लेकिन सवाल यह उठता है कि जो जर्जर भवन सालों से मौत का कुआं बने खड़े हैं, उन पर पहले एक्शन क्यों नहीं लिया गया? यदि जलभराव या बिजली के तारों की वजह से कोई अप्रिय घटना या जनहानि होती है, तो इसके लिए जिम्मेदारों को सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। ऐसे मामलों में लीपापोती करने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाना बेहद जरूरी है।

आपातकालीन नंबर जारी

प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना, मकान गिरने या जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन नंबर जारी किए हैं। पीड़ित नागरिक जिला कंट्रोल रूम गुना के नंबर 07542250415 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नगरपालिका कंट्रोल रूम के नंबर 9754507311, 9039815644, और 7697252077 जारी किए गए हैं। होमगार्ड कंट्रोल रूम के लिए 07542252266 और 9425762487 पर सूचना देने की व्यवस्था की गई है।​क्षेत्रीय कर्मचारी महाराज सिंह (दरोगा) मो. 9754507311, शकील खान मो. 9039815644 और डिफेन्स जादौन मो. 7697252077 को अलर्ट पर रखा गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

गुना में किस तरह का अलर्ट जारी हुआ है?

आगामी 48 घंटे में अत्यधिक बारिश की गंभीर चेतावनी।

नागरिकों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

जर्जर भवनों, जलभराव वाले इलाकों और विद्युत तारों से दूरी बनाए रखें।

आपातकालीन स्थिति में किस नंबर पर संपर्क करें?

जिला कंट्रोल रूम: 07542250415, नगरपालिका: 9754507311, 9039815644, 7697252077।