Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन इलाकों में 2 सितंबर तक अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की चेतावनी

Ads

Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन इलाकों में 2 सितंबर तक अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 08:31 AM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 08:58 AM IST

Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन इलाकों में 2 सितंबर तक अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की चेतावनी /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 2 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है
  • सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है
  • जशपुर, रायगढ़ और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है

रायपुर। Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले कई दिनों से राजधानी रायपुर सहित अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिसके चलते जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश के कई नदी नाले उफान पर है, कहीं सड़कें लबालब है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 सितंबर तक बारिश का अलर्ट (CG Weather Update)

मौसम विभाग ने प्रदेश (Chhattisgarh Me Barish Ka Alert) में 2 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई (Chhattisgarh Rain Forecast 30 August) है। IMD ने छत्तीसगढ़ (CG Me Barish Ka Alert Today) के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक तथा बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।

 

जानें आज कहां-कहां होगी बारिश (Chhattisgarh Me Barish Ka Alert)

Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi राजधानी में कल रात से ही बारिश का दौर जारी है। आज सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर (Raipur Weather Today) में तेज बारिश (CG Heavy Rain Alert,) के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, जशपुर, रायगढ़ और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, आवश्यक काम होने पर ही निकले। और घर से बाहर जा रहें हो तो अपने साथ रेन कोट, छतरी जरूर रखें।

जानें कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई? (Chhattisgarh Weather Update)

एमसीबी में अब तक 927.7 मिमी औसत वर्षा (Chhattisgarh Rain Forecast)

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 29 अगस्त तक 927.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 1190.3 मिमी कोटाडोल तहसील में तथा न्यूनतम 689.2 मिमी खड़गवां तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील मनेन्द्रगढ़ में 991.3 मिमी, तहसील चिरमिरी में 913.8 मिमी, तहसील केल्हारी में 739.1 मिमी, तहसील भरतपुर में 1042.5 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 1190.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

सक्ती में अब तक 846.4 मिमी औसत वर्षा (IMD Chhattisgarh Weather)

सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 29 अगस्त 2026 तक 846.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 0.2 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 765.5, मिली मीटर, जैजैपुर में 661.1, मालखरौदा में 995.7, डभरा में 921.8, नया बाराद्वार में 914.4, अड़भार में 819.5, हसौद में 759.2, चंद्रपुर में 957.9, एवं भोथिया में 822.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति मे तहसील सक्ती में 0.7, मिली मीटर, जैजैपुर में 0, मालखरौदा में 0, डभरा में 0, नया बाराद्वार में 0.8, अड़भार में 0, हसौद में 0, चंद्रपुर में 0, एवं भोथिया में 0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट कब तक है?

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 2 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में आज किन जिलों में तेज बारिश हो सकती है?

सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

क्या छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है?

हां, मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

किन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है?

जशपुर, रायगढ़ और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

खराब मौसम के दौरान लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लें।