UP Weather Update Today: बिना तैयारी घर से न निकले बाहर, प्रदेश के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
UP Weather Update Today: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
UP Weather Update Today| Photo Credit: AI
- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है।
- भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
- आईएमडी ने राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
UP Weather Update Today: लखनऊ: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश तथा गरज के साथ बौछार का अनुमान जताया। आईएमडी ने राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका जताई है।
प्रदेश में तेज हुई मानसून की गतिविधियां
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने कम दबाव के क्षेत्र और सिक्किम तक फैले इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। (UP Weather Update Today) आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान तराई क्षेत्र के सिद्धार्थनगर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले सप्ताह में मानसून की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।
इन इलाकों में छाए रहेंगे बादल
UP Weather Update Today: मौसम विभाग ने लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है तथा इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ में रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बारिश नहीं हुई।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Pakistan Bomb Blast News: शांति रैली में हुआ जोरदार धमाका, इतने लोगों की हुई मौत, एक दर्जन से ज्यादा हुए घायल
- UP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026: ‘सपा राज में पेपर खेतों में सॉल्व होते थे, नौकरियां बिकती थीं’… मॉनसून सत्र से पहले बीजेपी का बड़ा हमला
- UP News: पप्पू यादव सहित इन सांसदों के खिलाफ अब संतों ने खोला मोर्चा, देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान, इस तारीख से काशी में जुटेंगे संत

Facebook


