Weather Update: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने इन हिस्सों के लिए जारी किया अलर्ट
Weather Update: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने इन हिस्सों के लिए जारी किया अलर्ट
Weather Update | Photo Credit: IBC24
- उत्तर भारत और हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का दौर
- उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम बदलने का मुख्य कारण
- 15 मार्च के बाद बादल और हल्की बारिश की संभावना
नई दल्ली: Weather Update मार्च का लगभग आधा महीना निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
Weather Update Today मौसम विभाग ने 14 से 16 मार्च तक हिमालयी रेंज के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल व उत्तराखंड और उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार तथा पूर्वोत्तर के राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। साथ ही अलग अलग क्षेत्रों के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
दरअसल, उत्तर-पश्चिम भारत में 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से इन राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है।
झारखंड में 15 मार्च के बाद बदलेगा मौसम
बात करें झारखंड की तो इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं कही कही हल्की बारिश देखने को भी मिल रही है। मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, गुरुवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vinod Tiwari Arrested: छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे हैं ये गंभीर आरोप
- 38th International Yoga Festival: 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में CM पुष्कर सिंह धामी ने लिया हिस्सा.. बड़ी संख्या में उपस्थित रहें योगाचार्य और योग प्रशिक्षक
- Rewa SDM Office Liquor Party : सरकारी दफ्तर या बार? SDM ऑफिस के अंदर बाबू कर रहे थे ऐसी हरकत, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Facebook


