UP Weather Update: राजधानी समेत प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जगहों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

UP Weather Update: राजधानी समेत प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Update | Photo Credit: AI

Modified Date: September 4, 2026 / 09:41 pm IST
Published Date: September 4, 2026 9:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में जमकर बारिश होगी।
  • IMD ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
  • भारी बारिश के कारण 26 जिलों में लगभग 3.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

UP Weather Update: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जगहों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार शाम तक पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सुलतानपुर में 16.4 मिमी दर्ज की गई, इसके बाद गोरखपुर में 10.4 मिमी बारिश हुई। अलीगढ़ में 9.4 मिमी और शाहजहांपुर में 8.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मेरठ में सात मिमी, बरेली में 5.3 मिमी, मुजफ्फरनगर में पांच मिमी, झांसी में 4.9 मिमी, बाराबंकी में 3.6 मिमी, बहराइच में 2.6 मिमी और मुरादाबाद में दो मिमी बारिश हुई। यह पूर्वानुमान राज्य में बाढ़ की स्थिति के बीच आया है, जिससे उत्तर प्रदेश के एक-तिहाई से ज़्यादा जिले प्रभावित हैं।

26 जिलों ले 3 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, 26 जिलों में लगभग 3.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 4,847 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में 1,634 बाढ़ चौकियां, 1,697 नावें और मोटर बोट तथा 1,068 चिकित्सा दल तैनात हैं। कुल 1,312 बाढ़ राहत शिविर भी बनाए गए हैं। गंगा और अन्य नदियां चिंता का विषय बनी हुई हैं। वाराणसी में गंगा चेतावनी स्तर को पार कर गई है और बलिया में घाघरा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। (UP Weather Update)

राजधानी लखनऊ में होगी बारिश

UP Weather Update: मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया है। राज्य में, खासकर पश्चिमी हिस्सों में और बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधि तुलनात्मक रूप से छिटपुट रहने की उम्मीद है। लखनऊ में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राज्य की राजधानी के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.