BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अलीगढ़ में पति ने दर्ज कराई पत्नी के लापता होने की शिकायत,अन्य पुरुष के साथ ताजमहल में दिखाई दी

अलीगढ़ में पति ने दर्ज कराई पत्नी के लापता होने की शिकायत,अन्य पुरुष के साथ ताजमहल में दिखाई दी

अलीगढ़ में पति ने दर्ज कराई पत्नी के लापता होने की शिकायत,अन्य पुरुष के साथ ताजमहल में दिखाई दी
Deepak Sahu
Published: 20 Apr 2025 | 2:56 pmModified: 21 Apr 2025 | 12:06 am

अलीगढ़ (उप्र), 20 अप्रैल (भाषा) एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में व्हाट्सऐप पर साझा किए गए एक वीडियो में उसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ ताजमहल में घूमते पाया गया।

शाकिर (40) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी अंजुम 15 अप्रैल से लापता है।

रोरावर थाना प्रभारी शिव शंकर गुप्ता ने पुष्टि की कि शाकिर ने 18 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी पत्नी रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है।

उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ शाकिर एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था और 15 अप्रैल को जब वह वापस लौटा तो उसने पाया कि घर बंद था और उनकी पत्नी और चार बच्चे गायब थे।’’

गुप्ता ने कहा, ‘‘ पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी सभी कीमती सामान लेकर चली गई है।’

कुछ दिनों तक उसकी तलाश करने के बाद शाकिर ने पुलिस से संपर्क किया। बाद में, उसके रिश्तेदार ने अंजुम को एक वीडियो में देखा, जिसे उसने (महिला) व्हाट्सऐप पर साझा किया था। वीडियो में वह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ ताजमहल में दिखाई दे रही थी।

शाकिर ने उस व्यक्ति को पहचान लिया है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि अंजुम और उस व्यक्ति के बीच संबंध थे और उन्होंने शाकिर की अनुपस्थिति में भागने का फैसला किया।'

जिला पुलिस ने आगरा में अपने समकक्षों को सतर्क कर दिया है और जोड़े की तलाश कर रही है।

भाषा सं आनन्द शोभना

शोभना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: अलीगढ़ में पति ने दर्ज कराई पत्नी के लापता होने की शिकायत,अन्य पुरुष के साथ ताजमहल में दिखाई दी

शहर की खबरें
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm