नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
मेरठ, एक अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में मेरठ के बहुचर्चित ‘नीला ड्रम कांड’ के तहत मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में दोषी करार दी गई उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की जेल में काउंसलिंग कराई जा रही है। अदालत दोनों को 14 अक्टूबर को सजा सुनाएगी।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश राज शर्मा ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान और साहिल ने रात में खाना खाने से इनकार कर दिया था, लेकिन समझाने पर उन्होंने बहुत कम भोजन किया।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी दोनों की काउंसलिंग कराई गई। शर्मा ने कहा कि दोनों की मानसिक स्थिति को देखते हुए काउंसलिंग जारी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि साहिल को पहली बार जेल में रोते हुए देखा गया, जबकि मुस्कान भी परेशान नजर आई।
शर्मा ने बताया कि मुस्कान अपनी छह वर्षीय बेटी को जेल में अपने साथ रखती है। जेल अधीक्षक के अनुसार, मुस्कान ने बेटी के भविष्य को लेकर चिंता जताई है।
अदालत ने बुधवार को मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को सौरभ राजपूत की हत्या का दोषी करार दिया था। अदालत ने कहा कि पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों से साबित होता है कि दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। अदालत ने सजा पर अपना पक्ष रखने के लिए दोनों को 15 दिन का समय दिया है।
फैसले के बाद सौरभ की मां रेनू देवी और भाई राहुल भावुक हो गए। दोनों ने दोषियों के लिए फांसी की मांग की और कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है।
पुलिस के अनुसार, सौरभ की चार मार्च 2025 को हत्या की गई थी। आरोप है कि हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में सीमेंट से सील करके छिपा दिया गया था। जांच के बाद मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया गया।
घटना के करीब 19 महीने बाद भी ब्रह्मपुरी का वह मकान बंद है, जहां हत्या हुई थी।
मकान मालिक ओमपाल सिंह के अनुसार, घटना के बाद से न कोई किराएदार मिला और न खरीदार। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग अब भी इसे ‘हत्या वाला घर’ कहते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी का मकान भी परिवार बेचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक खरीदार नहीं मिला है।
अब मामले में सबकी निगाहें 14 अक्टूबर को मुस्कान और साहिल को सुनाई जाने वाली सजा पर टिकी हैं।
भाषा
सं, सलीम रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
MEERUT
और भी पढ़ें ›महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pmउप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pmभदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा
01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm