Ambikapur Murder News: ‘तेरे बेटे को पटक-पटक कर मार डाला’, पति की बात सुन कांप उठी पत्नी, मायके से दौड़ी-दौड़ी पहुंची ससुराल, फिर…
Ambikapur Murder News: ‘तेरे बेटे को पटक-पटक कर मार डाला’, पति की बात सुन कांप उठी पत्नी, मायके से दौड़ी-दौड़ी पहुंची ससुराल, फिर…

Ambikapur Murder News, Ambikapur news, Sarguja crime news, Ambikapur murder case, Drima police Ambikapur, Chhattisgarh child murder, Ambikapur local crime, Sarguja district news, Ambikapur police update, Child abuse Ambikapur, Ambikapur father kills son, Chhattisgarh crime news, Ambikapur latest news, Drima police investigation, Ambikapur judicial custody, Sarguja breaking news
- कलयुगी पिता की नशे में कायराना करतूत,
- 2 साल के मासूम की हत्या,
- नशे में धुत्त पिता गिरफ्तार,
अंबिकापुर: Ambikapur Murder News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी में दिल दहला देने वाली हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां नशे में धुत्त एक कलयुगी पिता ने अपने ही 2 वर्षीय मासूम बेटे को जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पिता का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और पत्नी अपने मायके चली गई थी। आरोपी का गुस्सा अपने ही बेटे पर निकला जिससे मासूम की जान चली गई।
आपको बता दें कि अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी में एक कलयुगी पिता ने अपने 2 वर्षीय मासूम बेटे हर्षित को जमीन पर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले आरोपी पिता ने जमकर शराब पी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को फोन लगाकर बताया कि तेरे बेटे हर्षित को मौत के घाट उतार दिया हूं। यह सुनकर मृतक की मां सदमे में आ गई और मायके से ससुराल आने की तैयारी कर रही थी। तभी एक और कॉल आया और पुष्टि हुई कि हर्षित अब इस दुनिया में नहीं रहा क्योंकि उसके अपने पिता ने शराब के नशे में धुत्त होकर उसे जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक की मां विनीता सिंह बीते एक साल से अपने मायके मैनपाट के रोपाखार में रह रही थी। आरोपी जुगलाल सिंह से उसकी शादी 2022 में हुई थी।
Ambikapur Murder News: शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक रहा लेकिन बाद में आरोपी शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था जिसके कारण विनीता अपने बेटे हर्षित को लेकर मायके चली गई थी। मृतका की मां ने बताया कि बेटे के बिना वह जी नहीं पा रही थी फिर उसी बेटे को उसके पिता ने मौत के घाट उतार दिया जिससे मां अब सदमे में है। मासूम की मां और ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची दरिमा पुलिस ने आरोपी पिता जुगलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपने ही बेटे की हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल ने बताया कि पुलिस को वारदात की सूचना मिलते ही आरोपी जुगलाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
वहीं इस खूनी वारदात की जानकारी देते हुए मृतक मासूम की मां और नाना ने आरोपी पिता की इस दर्दनाक कहानी सुनाई जिसे सुनकर आप भी चौक जाएंगे। बहरहाल इस वारदात के बाद न केवल दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी बल्कि पूरे सरगुजा इलाके के लोग दहशत में हैं कि आखिरकार एक पिता अपने ही मासूम बेटे का हत्यारा कैसे बन गया जिसने अपने मासूम की जान ले ली।
इन्हे भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला हाल ही में अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी में हुआ।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ambikapur Murder News: Kaliyuga father kills innocent son
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm