BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 9:59 pmModified: 01 Oct 2026 | 9:59 pm

लॉस एंजिलिस, एक अक्टूबर (एपी) अमेरिका में लॉस एंजिलिस के पास कैटालिना द्वीप के तट पर एक मरीज को ले जा रहा चिकित्सकीय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बचाव दल बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर में सवार पांचवें व्यक्ति की तलाश में जुटा रहा, जो बुधवार रात हुई इस दुर्घटना के बाद से लापता है।

तटरक्षक बल की कैप्टन स्टेसी क्रेसी ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि तटरक्षक बल, क्षेत्र के दमकलकर्मी और लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग के गोताखोर रात भर राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे।

क्रेसी ने कहा, 'हम लापता व्यक्ति की सक्रियता से तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा गोताखोर और दूर से संचालित वाहन (रिमोट ऑपरेटेड व्हीकल) मलबे का मुआयना करेंगे। उम्मीद है कि यदि पानी में डूबा हुआ हेलीकॉप्टर का ढांचा मिलता है, तो आज सुबह स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।'

दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। क्रेसी ने बताया कि हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया और द्वीप से कुछ ही दूरी पर पानी में जा गिरा। उन्होंने बताया कि अधिकारी पीड़ितों की पहचान करने में जुटे हैं।

क्रेसी ने कहा, 'हमारा मानना है कि चिकित्सकीय विमान मरीज को आगे के इलाज के लिए द्वीप से मुख्य भूभाग (मेनलैंड) ले जा रहा था।' उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास मरीज या इस परिवहन के संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

एपी सुमित माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm
भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 10:20 pm
स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

01 Oct 2026 | 9:31 pm
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm
सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

01 Oct 2026 | 8:20 pm
खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

01 Oct 2026 | 7:37 pm
‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

01 Oct 2026 | 7:16 pm