सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
सोनभद्र (उप्र), एक अक्टूबर (भाषा) सोनभद्र जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि बुधवार शाम पिपरी थाना क्षेत्र में मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक कार को रोकने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर कार को रोक लिया।
उन्होंने बताया कि वाहन में सवार दोनों लोगों को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली गई तथा इस दौरान 195 पैकेट में रखा 2.85 क्विंटल गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है।
वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महोबा निवासी उमेश अहिरवार (23) और महिपाल (23) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फर्जी पंजीकरण संख्या वाली कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किये हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर महोबा जा रहे थे और प्रत्येक खेप के लिए उन्हें 20-20 हजार रुपये मिलते थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि 14 से 30 सितंबर के बीच जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और करीब 12 क्विंटल गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 5.7 करोड़ रुपये से अधिक है।
भाषा सं. सलीम सिम्मी
सिम्मी
लेखक के बारे में
Web Title: सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
SONBHADRA
और भी पढ़ें ›एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pm