BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 9:54 pmModified: 01 Oct 2026 | 9:54 pm

मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) दुनियाभर में ‘सच्चे नायक’ के रूप में सराहे जा रहे कैप्टन स्मित मच्छार पिछले चार साल से अधिक समय से विमानन कंपनी ‘फ्लाईदुबई’ के लिए उड़ान भर रहे हैं, जिन्होंने बुधवार को अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाई।

कथित तौर पर विमान गिराने की कोशिश कर रहे सह-पायलट के बुरे इरादों को विफल कर देने वाले मच्छार के पास 13 साल से अधिक का वाणिज्यिक उड़ान अनुभव है और उनके नाम 9,500 से अधिक उड़ान घंटे दर्ज हैं।

जून 2022 में फ्लाईदुबई में शामिल होने और दुबई जाने से पहले, लगभग 35 वर्षीय मच्छार भारत में ही कार्यरत थे। वह एक दशक से अधिक समय तक विमानन कंपनी स्पाइसजेट के साथ रहे, जिसमें उन्होंने ‘लाइन ट्रेनिंग कैप्टन’ के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

उनके भाई भी फ्लाईदुबई में पायलट हैं।

घाटकोपर निवासी कैप्टन मच्छार के दोस्तों, पूर्व सहकर्मियों और मुंबई में उनके घर के पास रहने वाले पड़ोसियों ने उन्हें एक ‘‘अच्छा मनुष्य’’ बताया तथा उनकी वीरता की जमकर सराहना की।

स्पाइसजेट में उनके साथ काम कर चुके एक वरिष्ठ पायलट ने पीटीआई-भाषा से कहा कि मच्छार एक ‘‘अच्छे मनुष्य’’ हैं।

लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, मच्छार पहले स्पाइसजेट में ‘लाइन ट्रेनिंग कैप्टन’ थे।

वह 11 वर्ष से अधिक समय तक स्पाइसजेट में कमांडर के रूप में सेवा देने के बाद, जून 2022 में कैप्टन के रूप में फ्लाईदुबई में शामिल हुए थे।

उनके प्रोफाइल के अनुसार, मच्छार ने 9,500 से अधिक घंटे उड़ान भरी है, जिसमें ‘पायलट इन कमांड’ के रूप में 6,400 से अधिक घंटे शामिल हैं। इस प्रोफाइल में उन्होंने खुद को बोइंग 737 बेड़े पर 13 से अधिक साल तक वाणिज्यिक उड़ान अनुभव के साथ एक ‘एयरलाइन कैप्टन’ बताया है, जिसमें ‘लाइन ट्रेनिंग कैप्टन’ के रूप में काम करने का लंबा अनुभव भी शामिल है।

उनके बचपन के दोस्त प्रतीक गांधी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘स्मित बहुत शांत और संयमित स्वभाव के व्यक्ति हैं। वह हमारी हाउसिंग सोसाइटी में इस प्रकार के बच्चे हैं जिनकी बहुत मांग रहती है।’’

भाषा

नेत्रपाल माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

People also search for:Flydubai Mosquito
शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm
युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

01 Oct 2026 | 8:04 pm