BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Devar Bhabhi Love Story: देवर पर दिल हार बैठी भाभी! होले-होले आई नजदीक, पति को छोड़ हुई फरार, मगर बेटे के जन्मदिन पर उठा लिया ये खौफनाक कदम

Devar Bhabhi Love Story: देवर पर दिल हार बैठी भाभी! होले-होले आई नजदीक, पति को छोड़ हुई फरार, मगर बेटे के जन्मदिन पर उठा लिया ये खौफनाक कदम

Devar Bhabhi Love Story

Devar Bhabhi Love Story

tikesh Kumar
Published: 11 Feb 2026 | 7:45 amModified: 11 Feb 2026 | 7:46 am
HIGHLIGHTS
  1. बड़े भाई की पत्नी को भगा ले गया छोटा भाई
  2. बेटे के जन्मदिन पर फांसी
  3. फुलकुंवर की संदिग्ध मौत से हड़कंप

अंबिकापुर : Devar Bhabhi Love Story:  उस महिला की शादी बड़े भाई से हुई थी लेकिन उसे भगा ले आया उसका छोटा भाई। जिस दिन उसके बेटे का जन्मदिन था उसी दिन महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है जबकि पति आत्महत्या की बात कह रहा है। हत्या और आत्महत्या के बीच उलझे इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन इस मौत से जुड़े कई रहस्य हैं जिसने पूरे मामले को पेचीदा बना दिया है।

बड़े भाई की दुल्हन, छोटे भाई की पत्नी! (Ambikapur Woman Death Case)

Devar Bhabhi Love Story:  ये तस्वीर है मृतका फुलकुंवर चौधरी की जिसकी शादी से लेकर मौत तक की कहानी सवालों से भरी हुई है। दरअसल फुलकुंवर की शादी करीब 20 साल पहले हरिद्वार निवासी मणिकांत चौधरी से हुई थी। शादी के लगभग 8 साल बाद मणिकांत का छोटा भाई गिरधर चौधरी फुलकुंवर को भगा ले आया और उसे पत्नी बनाकर रहने लगा। शुरुआत में फुलकुंवर के मायके पक्ष ने इस रिश्ते पर कड़ा ऐतराज जताया लेकिन जब दोनों के दो बच्चे हो गए तो परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। फुलकुंवर और गिरधर अंबिकापुर में किराए के मकान में रह रहे थे।

बेटे के जन्मदिन पर फांसी… हत्या या आत्महत्या? (Ambikapur Crime News)

Devar Bhabhi Love Story:  9 फरवरी को फुलकुंवर की मौत की सूचना उसके मायके पक्ष को मिली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि गिरधर लगातार फुलकुंवर के साथ मारपीट करता था और उसी ने उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। एक तरफ जहां फुलकुंवर के पिता और मायके पक्ष के लोग इसे हत्या बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मृतका का पति गिरधर चौधरी इन आरोपों से इंकार कर रहा है। गिरधर का कहना है कि घटना के दिन उनके बड़े बेटे का जन्मदिन था। बेटा बिना नहाए घर से बाहर चला गया था। जब वह वापस लौटा, तो फुलकुंवर नाराज हो गई। इसी दौरान उसने कुकर पटक दिया और घर से कहीं चली गई। बाद में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, जिस तरह से एक महिला ने अपने पति को छोड़कर देवर को जीवनसाथी बनाया, और जिस तरह बेटे के जन्मदिन के दिन ही एक मां की मौत हो गई, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि फुलकुंवर की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की? इसका जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

 

 

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पुलिस दोनों एंगल—हत्या और आत्महत्या—से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Devar Bhabhi Love Story

शहर की खबरें

अंबिकापुर

और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm