BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ambikapur Online Fraud Case: शहर के नामी डॉक्टर से 11 लाख रुपये से ज्यादा की ऑन लाइन ठगी.. हल्दीराम की फ्रेंचाइजी खोलने के नाम पर खाते में जमा कराई रकम और फिर..

इस तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की बड़ी धनराशि जमा करने से पहले संबंधित कंपनी के आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करें …

Online fraud in the name of franchise in Ambikapur

Online fraud in the name of franchise in Ambikapur

satya prakash
Published: 31 Jan 2025 | 4:04 pmModified: 31 Jan 2025 | 4:04 pm
HIGHLIGHTS
  1. वेबसाइट से हासिल किया था मोबाइल नंबर
  2. 50 लाख रुपये बताई गई थी फ्रेंचाइजी की लागत
  3. दो क़िस्त जमा किये जाने के बाद हुआ फ्रॉड का खुलासा

Online fraud in the name of franchise in Ambikapur : अंबिकापुर: शहर के नामी चिकित्सक डॉ. अमित असाटी से हल्दीराम की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 11.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। डॉक्टर ने हल्दीराम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फ्रेंचाइजी के लिए दिए गए नंबर से संपर्क किया, जिसके बाद उनके साथ यह धोखाधड़ी हुई।

Read More: CG Nikay Chunav 2025: 'कांग्रेस में पैसा और भाई-भतीजा वाद चलाता है', विधायक मूणत ने बताया कांग्रेस में नेता-कार्यकर्ताओं की नाराजगी की वजह 

फ्रेंचाइजी खोलने की योजना बनी ठगी का कारण

जानकारी के अनुसार, डॉ. अमित असाटी ने रिंगरोड स्थित काली मंदिर के पास अपने कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया था। वे इस स्थान पर हल्दीराम की फ्रेंचाइजी खोलना चाहते थे। उन्होंने पहले भी एक सेल्स मैनेजर से संपर्क किया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद उन्होंने हल्दीराम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फ्रेंचाइजी की जानकारी प्राप्त की, जहां उन्हें एक नंबर मिला।

50 लाख रुपये की लागत का झांसा

Online fraud in the name of franchise in Ambikapur : संभावित फ्रेंचाइजी प्रतिनिधि ने डॉक्टर से उनके कॉम्प्लेक्स की तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजने को कहा। डॉक्टर ने फोटो भेज दी, जिसे देखकर कथित प्रतिनिधि ने स्थान को फ्रेंचाइजी के लिए उपयुक्त बताते हुए कहा कि इसके लिए लगभग 50 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके तहत आवेदन शुल्क और सुरक्षा राशि के रूप में 4.75 लाख रुपये तथा 6.50 लाख रुपये की मांग की गई।

रकम जमा करने के बाद हुआ धोखाधड़ी का अहसास

डॉ. अमित असाटी ने 28 और 29 जनवरी 2025 को इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते में यह राशि जमा करा दी। इसके बाद उन्होंने अपने एक मित्र से चर्चा की, जिन्होंने उस बैंक खाते की जानकारी निकाली। यह खाता बिहार के गया जिले के एक व्यक्ति का बचत खाता निकला, जिससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

बैंक ने खाते को किया होल्ड, लेकिन निकाली जा चुकी थी राशि

Online fraud in the name of franchise in Ambikapur : ठगी की जानकारी मिलते ही डॉक्टर ने तुरंत बैंक को सूचित किया। इंडियन ओवरसीज बैंक ने खाते को होल्ड कर दिया, लेकिन तब तक खाते से 6.50 लाख रुपये निकाले जा चुके थे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

डॉ. अमित असाटी ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में धारा 318 बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत अपराध दर्ज किया है। जांच जारी है, और डॉक्टर की सजगता से वे और बड़ी ठगी से बच गए।

Read Also : Silver seized in Sarangarh : छत्तीसगढ़ में चांदी का जखीरा जब्त..212 किलों चांदी की कीमत करीब 1 करोड़ 91 लाख से ज्यादा

सावधानी ही बचाव है

Online fraud in the name of franchise in Ambikapur : इस तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की बड़ी धनराशि जमा करने से पहले संबंधित कंपनी के आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करें और संदेह होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: किसी भी फ्रेंचाइजी की आधिकारिक वेबसाइट से ही संपर्क करें और किसी भी अनजान खाते में धनराशि जमा करने से पहले कंपनी से पुष्टि करें।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Online fraud in the name of franchise in Ambikapur

शहर की खबरें

अंबिकापुर

और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm