Amarjeet Bhagat on Conversion: धर्मान्तरण पर कांग्रेस नेता अमरजीत भगत की भाजपा को नसीहत.. ‘धर्मांतरण के नाम पर गुंडागर्दी चल रहा है, बंद हो’..
भगत ने संजय श्रीवास्तव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, धर्मांतरण अगर हो रहा है उसपर रोक अच्छी बात है मगर धर्मांतरण के नाम पर जो गुंडागर्दी चल …

Amarjeet Bhagat on Conversion
- धर्मांतरण के नाम पर गुंडागर्दी नहीं होनी चाहिए - भगत
- नन की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
- हर व्यक्ति को इष्ट देव मानने की स्वतंत्रता है
Amarjeet Bhagat on Conversion: अंबिकापुर: तत्कालीन भूपेश सरकार के मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता अमरजीत सिंह भगत ने छत्तीसगढ़ में चल रहे धर्मान्तरण और इसके विरोध के मामले में भाजपा को पाठ पढ़ाया है। उन्होंने संजय श्रीवास्तव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि, धर्मान्तरण के नाम पर जो गुंडागर्दी चल रही है, वह बंद होना चाहिए।
क्या कहा Amarjeet Bhagat ने?
भगत ने संजय श्रीवास्तव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, धर्मांतरण अगर हो रहा है उसपर रोक अच्छी बात है मगर धर्मांतरण के नाम पर जो गुंडागर्दी चल रहा है, वो नहीं होना चाहिए। जिस तरह से संजय श्रीवास्तव बोल रहे है सत्ता का गुरूर है। लोगों के बीच डर बनाने के लिए ऐसा कह रहे है, मगर किसी को डरने की जरूरत नहीं। अमरजीत भगत ने आगे कहा कि, जो स्वेक्षा से जिस इष्ट देव को मानता है वो मान सकता है।
ननो की हुई थी गिरफ्तारी
Amarjeet Bhagat on Conversion: गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ में इन दिनों धर्मांतरण के मुद्दे पर जमकर सियासत हो रही है। पिछले हफ्ते पुलिस ने बजरंग दल की शिकायत के बाद दो ईसाई ननो को दुर्ग स्टेशन से हिरासत में ले लिया था। इसके बाद कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथ लिया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि, राज्य की साय सरकार अपने नाकामियों को छिपाने के लिए आम लोगों को मुद्दे से भटका रही है। ननो की गिरफ्तारी का मामला संसद में भी गूंजा था जबकि केरल से आये सांसदों ने भी ननो से जेल में मुलाकात की थी। इनमें दिग्गज वामपंथी महिला नेता वृंदा करात भी शामिल थी। हालांकि बाद में दोनों नन समेत तीन लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया था लेकिन धर्मान्तरण और इसके विरोध में हिंदूवादी संगठनों के विरोध पर छत्तीसगढ़ में राजनीति अपने चरम पर है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: अमरजीत भगत ने कहा कि यदि धर्मांतरण अवैध रूप से हो रहा है तो उस पर रोक लगाना उचित है, लेकिन धर्मांतरण के नाम पर जो गुंडागर्दी हो रही है, वह नहीं होनी चाहिए। हर व्यक्ति को अपनी इच्छा से किसी भी इष्ट देव को मानने का अधिकार है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Tribal leader Amarjit Bhagat has taught a lesson to BJP on the issue of conversion.
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm