TS Singh Deo Latest Statement: स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव.. संविधान में निहित इस स्वतंत्रता का दिया हवाला, सरकार से की ये अपील
TS Singh Deo Latest Statement on School Mantra: टीएस सिंहदेव ने स्कूलों में अनिवार्य मंत्रोच्चार का विरोध किया, धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों का हवाला दिया।

TS Singhdeo Latest Statement on School Mantra
- टीएस सिंहदेव ने अनिवार्य मंत्रोच्चार पर आपत्ति जताई।
- धार्मिक स्वतंत्रता का हवाला देकर आदेश वापस लेने की मांग।
- सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस तेज।
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के दौरान विभिन्न मंत्रों के पाठ को अनिवार्य किए जाने के आदेश पर राजनीतिक और सामाजिक विवाद गहरा गया है। (TS Singh Deo Latest Statement on School Mantra) कांग्रेस समेत कई संगठनों ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार से आदेश वापस लेने की मांग की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
टीएस सिंहदेव ने क्या कहा?
टीएस सिंहदेव ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है। किसी भी धर्म से जुड़े मंत्र या प्रार्थना का पाठ पूरी तरह स्वैच्छिक होना चाहिए और इसे किसी पर अनिवार्य रूप से नहीं थोपा जा सकता। उन्होंने कहा कि जो छात्र या शिक्षक ऐसी प्रार्थनाओं में शामिल नहीं होना चाहते, उन्हें इसके लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए।
स्कूलों के लिए जारी हुआ नया शेड्यूल
स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र के लिए सरकारी स्कूलों का दैनिक कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत सुबह की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीप मंत्र, गुरु मंत्र, सरस्वती वंदना और महापुरुषों की जीवनी का वाचन कराया जाएगा। (TS Singh Deo Latest Statement on School Mantra) वहीं मध्यान्ह भोजन से पहले भोजन मंत्र तथा छुट्टी के समय राज्यगीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का पाठ कराया जाएगा।
सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे नई पीढ़ी को अध्यात्म और देशभक्ति से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है।
कांग्रेस और इस्लामी कोर्ट ने जताई आपत्ति
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस फैसले को राजनीतिक प्रोपेगेंडा करार देते हुए कहा कि सरकार को पहले स्कूलों की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में भवन जर्जर हैं और शिक्षकों की कमी बनी हुई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
वहीं रायपुर इस्लामी कोर्ट ने भी आदेश पर आपत्ति जताई है। मौलाना सैय्यद अशरफ जिलानी ने कहा कि देश में विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग रहते हैं, इसलिए किसी विशेष धार्मिक परंपरा से जुड़े मंत्रों को अनिवार्य करना उचित नहीं है। (TS Singh Deo Latest Statement on School Mantra) उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 25 में प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार से जुड़ा विषय बताया।
इन्हें भी पढ़ें:
चीन और नेपाल के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर हुई ‘व्यापक बातचीत’
रबड़, पॉलिमर से बने फुटवियर क्षेत्र की एमएसई को गुणवत्ता नियंत्रण में मोहलत मिली
दुबई: अमेरिकी हमले का शिकार हुए जहाज के बचाए गए 21 चालक दल सदस्यों से मिले भारतीय राजदूत
मध्यप्रदेश देश में परमाणु ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर: अधिकारी
भाजपा नेता ने अभिषेक बनर्जी पर मिट्टी की अवैध खुदाई में संलिप्त होने का आरोप लगाया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A: उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रार्थनाएं स्वैच्छिक हों, किसी पर अनिवार्य नहीं थोपी जानी चाहिए।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: TS Singh Deo Opposes Mandatory School Mantras, Cites Religious Freedom and Constitutional Rights
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
30 Sept 2026 | 2:59 pm